
Digambar Jain Premier League Cricket from 2019, players will be selected
दिगंबर जैन प्रीमियर लीग सीजन 3 का आयोजन 19 से 22 मार्च को कृषि उपज मंडी के पास महेश स्पोर्ट्स अकडमी में होगा। प्रतियोगिता में 12 टीम पुरुषों की और 6 टीम महिलाओं की भाग लेगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ी ऑक्शन के माध्यम से चुने जाएंगे। रविवार को एक निजी होटल में खिलाडि़यों का चयन होगा। क्रिकेट प्रतियोगिता में लीग मैच 6 ओवर के, सेमीफाइनल 8 ओवर और फाइनल मैच 10 ओवर का होगा। विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता को क्रिक हीरोज के माध्यम से लाइव भी दिखाया जाएगा। प्रतियोगिता में बैडमिंटन, केरम व चेस प्रतियोगिता भी होगी। इसमें बच्चे पुरुष व महिलाएं भाग लेंगे।
दिगंबर जैन प्रीमियर लीग के टाइटल स्पॉन्सर दिलीप, प्रवीण व नवीन चौधरी है। दिगंबर जैन प्रीमियर समिति इस आयोजन को लेकर नितिन गोधा, अभिषेक सोनी, पीयूष गोधा, पीयूष चौधरी, वितराग जैन, चिराग जैन, अंकित जैन, अक्षय टोग्या आदि युवा लगे है।
Published on:
08 Mar 2026 08:25 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
