8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महावीर सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह: एकता और सेवा का संकल्प

भीलवाड़ा के शास्त्रीनगर हाउसिंग बोर्ड स्थित सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को महावीर सेवा समिति का शपथ ग्रहण एवं सेवा संकल्प समारोह भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। आर्यिकाविज्ञाश्री माताजी के सान्निध्य में नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल समेत टीम ने समाज सेवा और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। समारोह की सबसे खास […]

less than 1 minute read
Google source verification
Oath taking ceremony of Mahavir Seva Samiti: Pledge of unity and service

Oath taking ceremony of Mahavir Seva Samiti: Pledge of unity and service

भीलवाड़ा के शास्त्रीनगर हाउसिंग बोर्ड स्थित सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को महावीर सेवा समिति का शपथ ग्रहण एवं सेवा संकल्प समारोह भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। आर्यिकाविज्ञाश्री माताजी के सान्निध्य में नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल समेत टीम ने समाज सेवा और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। समारोह की सबसे खास बात पुरानी और नई कार्य समिति का मेल रही। माताजी ने दोनों समितियों के सदस्यों को गले मिलवाकर आपसी प्रेम का संदेश दिया। समारोह में नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ संरक्षक और समन्वयकों की नियुक्ति की गई। इसमें सुमति कुमार अजमेरा, भागचंद काला एवं गुणमाला बड़जात्या को संरक्षक बनाया गया। पदम काला एवं अशोक छाबड़ा को समन्वयक नियुक्त किया।

अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर अरुण जैन ने युवाओं को राजकीय सेवाओं से जुड़ने का महत्व समझाया। पूर्व अध्यक्ष राकेश पाटनी व सचिव निर्मल सरावगी ने पुरानी कमेटी की उपलब्धियां गिनाई। चंवलेश्वर अतिशय क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश कासलीवाल, प्रवीण चौधरी, नरेश गोधा समेत अन्य ने सम्बोधित किया। पुरानी और नई समिति के सदस्यों का माला, शॉल और पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। निर्वाचित अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल ने आभार जताया। संचालन पदम काला ने किया।