8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूंद-बूंद सिंचाई में घूस, डीडी व अफसर धरे

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चित्तौडग़ढ़ की टीम ने उदयपुर में बड़ी कार्रवाई की। ब्यूरो टीम ने उदयपुर की उद्यान उप निदेशक व कृषि अधिकारी उद्यान को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो ने बुधवार को दोनों आरोपितों से पूछताछ कर एसीबी न्यायालय में पेश किया। boond-boond sinchaee mein ghoos, deedee va aphasar dhare
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Narendra Kumar Verma

•

Updated: 7 Jun 2023, 6:06 PM IST

बूंद-बूंद सिंचाई में घूस, डीडी व अफसर धरे

बूंद-बूंद सिंचाई में घूस, डीडी व अफसर धरे

जानकारी के अनुसार 19 मई को उदयपुर जिले के नवानिया निवासी योगेश खटीक ने ब्यूरो चौकी चित्तौडग़ढ़ पर उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई। इसमें परिवादी ने बताया कि उसकी फर्म वाई के डिडवानिया एण्ड कंपनी नवानिया से किसानों के फव्वारा संयंत्र की आवेदन पत्रावलियों की अनुदान राशि दिलाने के बदले में उदयपुर उद्यान उपनिदेशक लक्ष्मी कंवर राठौड पत्नी दशरथ सिंह व कृषि अधिकारी पर्वतदान चारण प्रत्येक फाइल के 2000 रुपए के हिसाब से रिश्वत राशि की मांग कर रहे है। परिवादी का आरोप था कि दोनों ही ड्रिप इरिगेशन की फाइल पर 3 प्रतिशत कमीशन और इससे ज्यादा कमीशन के रूप में रिश्वत मांग रहे हैं और नहीं देने पर ब्लेक लिस्टेड करने की धमकी दे रहे है।

ब्यूरो ने रिश्वत की मांग का सत्यापन करवाया गया तो उप निदेशक उद्यान ने प्रत्येक फाइल पर 1000 रुपए लेने की सहमति सामने आई। शिकायत सही पाई जाने पर ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह सांदू, निरीक्षक आदर्शन कुमार, हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश, सिपाही सुनील कुमार, दिनेश, मानसिंह, सूरजमल, शेरसिंह उदयपुर पहुंचे। परिवादी ने मंगलवार को उप निदेशक राठौड़ के कहने पर रिश्वत राशि 25 हजार रुपए कृषि अधिकारी पर्वतदान चारण को दी। ब्यूरो की टीम ने दोनों को बाद रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ पकड़कर गिरफ्तार कर लिया।