8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घूसखोर एएसआई पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की द्वितीय शाखा ने सोमवार दोपहर जिले के कोटड़ी थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक मथुरासिंह मीणा (एएसआई) को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। यह राशि थाने में दर्ज मुकदमे में एफआर लगाने की एवज में एक व्यक्ति से मांगी गई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Akash Mathur

•

Updated: 28 Dec 2020, 2:44 PM IST

Bribery ASI arrested taking bribe of five thousand

Bribery ASI arrested taking bribe of five thousand,Bribery ASI arrested taking bribe of five thousand,Bribery ASI arrested taking bribe of five thousand

भीलवाड़ा. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की द्वितीय शाखा ने सोमवार दोपहर जिले के कोटड़ी थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक मथुरासिंह मीणा (एएसआई) को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। यह राशि थाने में दर्ज मुकदमे में एफआर लगाने की एवज में एक व्यक्ति से मांगी गई थी।

कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया।
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजराजसिंह को २६ दिसम्बर को कोटड़ी तहसील के गोठड़ा (कोटड़ी) निवासी सुखदेव जाट ने शिकायत दी। परिवादी ने बताया कि उसके खिलाफ कोटड़ी थाने में एक मामला दर्ज हुआ था। इसकी जांच कोटड़ी थाने में तैनात एएसआई लुहारीकलां (हनुमाननगर) निवासी मथुरासिंह के पास थी। मामले से परिवादी को निकालते हुए उसमें एफआर (अंतिम रिपोर्ट) लगाने की एवज में पांच हजार रुपए मांगे। २७ दिसम्बर को एसीबी ने शिकायत की सत्यापन कराया। सत्यापन में शिकायत सहीं पाई गई। एएसआई को टे्रप करने के लिए जाल बिछाया। निरीक्षक शिवप्रकाश टेलर की अगुवाई में टीम में शामिल हैड कांस्टेबल प्रहलाद पारीक, गोपाल जोशी, विनोद कुमार तथा प्रेमकुमार थाने पहुंचे और एएसआई को रिश्वत लेते पकड़ लिया।