बागोर बावलास में गुरुवार दोपहर में अचानक दो बाड़ो में आगजनी से सूखा चारा , जलाऊ लकडिय़ा व बाड़ जलकर राख हो गई । भीलवाड़ा से पहुंंची दमकल ने करीब दो घण्टो की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया । बागोर थानाधिकारी कान सिंह राठौड़ ने बताया कि गुरुवार को दोपहर में बावलास रोड़ पर स्थित मतामंगरी के पास बावलास निवासी महावीर पिता कन्हैया लाल शर्मा व मदन लाल पिता बंशी लाल शर्मा के बाड़े है । जिनमें आग लग गई । राठौड़ ने बताया कि आग से दोनों बाड़ो में रखा करीब 4 , 5 ट्रॉली सूखा चारा , जलाऊ लकडिय़ा व बाड़ जलकर राख हो गई । बाड़े के ऊपर से निकल रही एचटी लाइन की चिंगारी से आग लगने का कारण सामने आया है ।