8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहन की शादी में आई और बेरहमी से किसी ने मार दिया

राजस्थान में बुआ की बेटी की शादी में दस दिन पूर्व आई विवाहिता की गला रेत कर हत्या कर दी गई। तड़के गांव के बाहर खेत की झाड़ियों में खून सना शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की गले पर किसी धारदार हथियार से हमला किया हुआ था। सूचना मिलने पर बागोर पुलिस मय जाप्ते के मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी सूचित किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Narendra Kumar Verma

•

Updated: 25 May 2023, 5:03 PM IST

बहन की शादी में आई और बेरहमी से किसी ने मार दिया

बहन की शादी में आई और बेरहमी से किसी ने मार दिया

भीलवाड़ा जिले के बागौर थाना क्षेत्र के करेड़ा रोड पर मदनपुरा गांव में महिला का शव झाड़ियों में पड़ा होने की सूचना पर थाना प्रभारी मोतीलाल रायका मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि मदनपुरा गांव के अर्जुनसिंह राणावत की बेटी मधु कंवर की 20 मई की शादी थी। इसमें उसके मामा की लड़की मैना कंवर जिसका रायपुर थाना क्षेत्र के चौहानों का खेड़ा में ससुराल हैं। वहां से वह दस दिन पूर्व 15 मई को मदनपुरा शादी में आई थी।

मृतका के फूफा अर्जुन सिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया मंगलवार को करीब आठ बजे घर से फोन पर बात करतीं हुई चांदरास की तरफ पैदल ही निकली थी जो घर नही लौटी। कुछ देर बाद मैना के पति महेंद्र सिंह जो मुंबई में आइसक्रीम का व्यापार करता है, उसका फोन बुआ की लड़की के फोन पर आया कि मैना के फोन नहीं लग रहा है। उससे बात करवाओ।
मैना की इधर-उधर कई जगह पर तलाश की लेकिन मैना का कही पता नहीं चला। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पता चला कि मदनपुरा रोड स्थित भेरू जी के स्थान के पीछे खेत में किसी महिला का शव पड़ा है। जाकर देखा तो मृतका मैना कंवर थी।

एफएसएल टीम ने मौके से हत्या के साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका का पीहर बिजौलियां थाना क्षेत्र के राखोली गांव में हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बागोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित चीरघर लाई। यहां परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया और शव ससुराल पक्ष को सौप दिया पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।