7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका ने रचा इतिहास, दस हजार से अधिक बच्चों को दिए करिअर टिप्स

स्वच्छता के प्रति जागरुकता और स्टूडेंट्स को भविष्य में नई राह दिखाने के लिए शुक्रवार को शहर में एक नया इतिहास रच दिया

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Career tips for more than ten thousand students in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

स्वच्छता के प्रति जागरुकता और स्टूडेंट्स को भविष्य में नई राह दिखाने के लिए शुक्रवार को शहर में एक नया इतिहास रच दिया। एक साथ 10 हजार से अधिक बच्चों को कॅरियर टिप्स दिया।

भीलवाड़ा।
स्वच्छता के प्रति जागरुकता और स्टूडेंट्स को भविष्य में नई राह दिखाने के लिए शुक्रवार को शहर में एक नया इतिहास रच दिया। एक साथ 10 हजार से अधिक बच्चों को कॅरियर टिप्स दिया। साथ ही भविष्य में वे किस राह में जाना चाहते हैं, इसे लेकर मार्गदर्शन दिया। शहर के विभिन्न 11 स्कूलों में यह कार्यक्रम हुआ। मुख्य कार्यक्रम शहर के राजेंद्र मार्ग उमावि में हुआ।

इसमें कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए अनुभव बताए। वहीं एसएमएम गल्र्स स्कूल में सुबह कॅरियर टिप्स के साथ ही स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई गई। जिला प्रशासन, नगर माहेश्वरी सभा की माहेश्वरी प्रोफेशनल फोरम, दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की भीलवाड़ा ब्रांच व राजस्थान पत्रिका की ओर से कॅरियर आपके कार्यक्रम हुआ।

यहां हुए कार्यक्रम
आदर्श विद्या निकेतन में सुबह में कश्मीर भट्ट, राजेंद्र मार्ग स्कूल में जगदीश कोगटा, गुलमंडी स्कूल में विवेक लढ़ा, महेश स्कूल में शिखा भदादा, प्रतापनगर स्कूल में अतुल बाफना, सेवासदन में सुनील सोनी, एसएमएम गल्र्स स्कूल में गौतम कपिल व ललित पोरवाल, विद्या मंदिर शास्त्रीनगर में नवीन वागरेचा, मांडल में सुनील सोमानी, सुभाषनगर स्कूल में प्रदीप लाठी व पारोली में निर्भिक गांधी ने बच्चों को करिअर टिप्स दिए। इनके अलावा सीए अरुण काबरा, आलोक पलोड़, केसी बाहेती, शैलजा टिबरेवाल, प्रिया चौधरी ने भी करिअर की जानकारी दी।

नगर माहेश्वरी सभा ने बनाई अलग अलग टीमें

करियर अपके द्वार के लिए माहेश्वरी प्रोफेशनल फोरम ने भी अलग-अलग टीमें बनाई गई। इसमें नगर सभा अध्यक्ष केदार जागेटिया, केदार गगरानी, नगर सभा मंत्री व महेश देवपुरा तथा आईसीएआई भीलवाड़ा ब्रांच के अध्यक्ष सुनील सोमानी मौजूद रहे।

दिलाई स्वच्छता की शपथ
राजस्थान पत्रिका व जिला प्रशासन की पहल पर चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर उत्साह इसलिए है क्योंकि बच्चे ही अपने गांव, गली और शहर को साफ-सुथरा रखने में पूरी जागरुकता से मदद कर सकते हैं। सभी बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।