पुर थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि हाइवे पर जायरीन दम्पती को पिस्तौल दिखा कर अगवा करने के बाद उन्हें बंधक बनाते हुए उनकी फिरौती मांगने व मारपीट करने के मामले में आरोपी सम्पत सेन, गजेन्द्रसिंह, जयप्रकाश जाट, जगवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों को बापर्दा न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। जिला कारागार में जायरीन युनूस ने आरोपियों की शिनाख्त की। प्रकरण में शिनाख्त होने के बाद गुरुवार को इसी प्रकरण में आरोपियों से पूछताछ व लूट में बरामदगी को लेकर चारों आरोपियों को जिला कारागार से बापर्दा गिरफ्तार किया गया। दूसरी तरफ हाइवे लूट को लेकर जयपुर के पवन बंसल की तरफ से भी आरोपियों के खिलाफ लूट व अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। इस वारदात को लेकर भी आरोपितों की शिनाख्त परेड़ की जाएगी।