14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कारगिल विजय दिवस पर रैली निकाली, शहीदों को किया याद, सैनिकों का किया सम्मान

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 26 Jul 2018, 8:51 PM IST

Kargil Vijay Diwas in bhilwara

Kargil Vijay Diwas in bhilwara

गुलाबपुरा।
कारगिल विजय दिवस पर गुरुवार को नगर में आज शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कारगिल विजय रैली निकाली गई तथा सैनिकों का सम्मान किया गया।

READ: छात्राओं को वितरित होने वाली साइकिलों के परिवहन में लापरवाही, कबाड़ की तरह वाहनों में भर रहे साइकिल, अभिभावक मैकेनिक के पास ले जाने को मजबूर

भूतपूर्व सैनिक परिषद के तत्वावधान में दो बैंड व 100 एनसीसी कैडेट और डिफेंस अकेडमी के जवानों ने मार्च पास्ट के साथ बाजार में रैली निकाली। गांधी विद्यालय से शुरू हुई रैली अमर शहीद हेमू कालानी सर्कल पहुंची। जहां शहीद कालानी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। नगर की विभिन संस्थाओं व समाजों द्वारा रैली का स्वागत किया गया। रैली में पूर्व सूबेदार जीएल यादव, पूर्व सैनिक सत्यनारायण व्यास, प्रकाश आर्य, अमित भान, महावीर जाट, गजेंद्र सिंह, पौलूराम बैरवा, श्रवण सिंह गौड आदि शामिल हुए।

READ: ढाई लाख किसानों के खेतों में नुकसान, मुआवजा केवल 11 हजार का, तहसीलदार की गलती का खमियाजा


सार्वजनिक धर्मशाला में आयोजित श्रदांजलि समारोह में एसडीएम नन्दकिशोर राजोरा, पालिकाध्यक्ष धनराज गुर्जर, उपाध्यक्ष प्रदीप रांका, करतार सिंह राठौड़, उपप्रधान मधुसूदन पारीक, बिजयनगर पालिका उपाध्यक्ष सहदेव सिंह कुशवाह, मयूर मिल विधि महाप्रबंधक पवन गुप्ता, टीकम हेमनानी, गोपेश मेठाणी, उमाशंकर पारीक, राजेन्द्र गुर्जर, रामदेव खारोल, सत्यनारायण अग्रवाल, किशोर राजपाल , कमल शर्मा, सावर नाथ योगी, गौतम आंचलिया, मनोज तोषनीवाल,रामकुमार चौधरी, जितेंद्र शर्मा, अमित आत्रेय, केडी मिश्रा, कृष्णसिंह राजावत, अशोक कुड़ी, नववें सारदा इत्यादि मौजूद रहे। कारगिल युद्ध की जानकारी पूर्व सूबेदार जीएल यादव ने दी। नगरपालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने पूर्व सैनिकों का साफा बंधवा कर स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष गुर्जर ने पूर्व सैनिकों के लिए 23 लाख का भवन बनाने की जानकारी दी।

कारगिल विजय दिवस पर विद्यालयों में हुए कार्यक्रम
कारगिल विजय दिवस पर सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस मौके पर देश के लिए हंसते—हंसते प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही बच्चों को कारगिल युद्ध के बारे में जानकारी दी गई।