
शहर में सावों की धूम का उचक्के भी फायदा उठाने से बाज नहीं आ रहे। शादी समारोहस्थल में घुसकर नकदी व गहने पार किए जा रहे है। एक के बाद एक वारदात हो रही वारदात ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी है।
भीलवाड़ा।
शहर में सावों की धूम का उचक्के भी फायदा उठाने से बाज नहीं आ रहे। शादी समारोहस्थल में घुसकर नकदी व गहने पार किए जा रहे है। एक के बाद एक वारदात हो रही वारदात ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी है। शहर में शनिवार रात भी सांगानेर रोड पर रिसोर्ट में घुसकर दो उचक्कों ने वारदात को अंजाम दिया। मायरे के बाद शादी समारोह में घुसकर रैकी के बाद कमरे से बैग पार कर ले गए।
बैग में तीन लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के गहने थे। घटना से समारोह में हड़कम्प मच गया। रिसोर्ट में लगे सीसी टीवी फुटेज में घटना कैद हो गई। सुभाषनगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। संदेह के आधार पर दो जनों की तलाश की जा रही है।
थानाधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि सांगानेरी गेट निवासी बसंत कुमार सांखला की की भतीजी की रविवार को शादी थी। सांगानेर रोड स्थित सोना रिसोर्ट में रात को मायरे का आयोजन था। हॉल में मायरा के बाद मेहमान रिसोर्ट के बाहर भोजन करने चले गए। पीछे कमरे खुले थे।
एक पहले रैकी कर आया, दूसरे को भेजे बैग ले आया
रिसोर्ट में दो युवक घुस गए। एक व्यक्ति पहले रिसोर्ट के अंदर घुसा और रैकी करके आया। उसे कमरा खुला मिला। उसने बाहर खड़े साथी को अंदर भेजा। दूसरा युवक अंदर गया और कमरे में जाकर बैग पार करके बाहर ले आया। कुछ समय बाद मेहमान अंदर गए तो उनको बैग गायब मिला। आसपास तलाश भी की, लेकिन कहीं पता नहीं लगा। रिश्तेदारों में हड़कम्प मच गया। बताया जाता है कि बैग में 3 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के गहने थे। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। रिसोर्ट में लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगाला तो दो युवक नजर आ रहे। इनमें से कमरे से अंदर से निकल कर युवक बैग ले जाते नजर आ रहा है।
पुलिस के लिए चुनौती, फुटेज में कैद हो रहे, हाथ नहीं आ रहे
शहर में शादी समारोह में घुसकर लगातार घटना हो रही है। पुलिस का मानना है कि गिरोह काम कर रहा है। दो दिन पूर्व भी उदयपुर से रिश्तेदार की शादी समारोह में भाग लेने आरसी व्यास कॉलोनी में भी पारीक भवन में भाग लेने आए दम्पती का बैग पार हो गया। बैग दस तोले के सोने के आभूषण थे।
Published on:
22 Apr 2018 10:44 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
