18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्साह से मनाया दीपोत्सव, जमकर की आतिशबाजी

भीलवाड़ा . दीपावली पर्व परंपरागत रूप से श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया।दीपावली के चलते पूरे शहर में उत्साह का माहौल रहा। सुबह से ही बाजारों में जहां खरीदारी की रोनक रही। शाम होते ही मंदिरों और घरों के बाहर दीपदान किया गया।

2 min read
Google source verification
उत्साह से मनाया दीपोत्सव, जमकर की आतिशबाजी

उत्साह से मनाया दीपोत्सव, जमकर की आतिशबाजी

भीलवाड़ा . दीपावली पर्व परंपरागत रूप से श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया।दीपावली के चलते पूरे शहर में उत्साह का माहौल रहा। सुबह से ही बाजारों में जहां खरीदारी की रोनक रही। शाम होते ही मंदिरों और घरों के बाहर दीपदान किया गया। दीपावली पर शुभ मुहूर्त में घरों में लक्ष्मी पूजन किया गया ।अगले दिन मंगलवार को सूर्यग्रहण होने से कोई त्योहार नहीं मनाया गया। मंदिर के पट बंद रहे। बुधवार को सुबह गोवर्धन पूजा की गई तो शाम को मंदिरों में अन्नकूट का भोग लगाकर आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

दीपावली की पूजा के बाद लोग अपने घरों व दुकानों से बाहर निकले। लोग एक दूसरे को दीपावली की राम-राम करते हुए नजर आए। इसके चलते मिठाई की खूब बिक्री हुई। सजी-धजी महिलाएं दीपावली पर मंदिरों में दीपदान करने पहुंची तो पर्व की सुंदरता में चार चांद लग गए। आतिशबाजी पर रात दस बजे बाद रोक होने के बाद भी पूरी रात जमकर आतिशबाजी हुई। शहर के प्रमुख बाजार रंग-बिरंगी रोशनी से सजाए गए थे। कोरोना के दो साल बाद शहर के बाजारों में दीपावली का नजारा देखते ही बन रहा था। जहां बाजारों में व्यापार संघ की ओर से रंग बिरंगी रोशनी की सजावट की गई थी। वही सरकारी और निजी संस्थान भी रोशनी से नहाए हुए थे। लोग रोशनी देखने के लिए घरों से बाहर निकले। रात नौ बजे बाद शहर में पैर रखने की जगह नहीं थी।

पुलिस अधीक्षक ने बांटी मिठाई
पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने कंट्रोल रूम के बाहर जवानों को मिठाई के डिब्बे वितरित करते हुए उन्हें बधाई भी दी तथा मुस्तैदी से ड्यूटी करने पर सराहाना की।

सूर्यग्रहण पर नहीं आयोजन
मंगलवार को सूर्य ग्रहण होने से कोई कार्यक्रम नहीं था। मंदिर के पट बंद थे। शाम को छह बजे बाद पट खुलने पर मंदिरों की सफाई की गई।

गोर्वधन पूजा व अन्नकूट
शहर में गली मोहल्ले में हर घर के बाहर महिलाओं ने गोवर्धन पूजा अर्चना की गई। वही गोशालाओं में गोवंश की पूजा अर्चना की गई। गोवंश को सजाया गया था। मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। शआम को भोग लगाने के बाद 6 बजे से प्रसाद का वितरण किया गया। बालाजी मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, वीर हनुमान मंदिर, आरके कॉलोनी शिव मंदिर समेत सभी मंदिरों में प्रसाद का वितरण किया। प्रसाद के लिए मंदिरों के बाहर लम्बी कतारें लग गई थी।

भाई दूज पर्व
भाई दूज का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। इसके लिए बहन भाई के घर पर जाकर उसकी व स्वयं की सुरक्षा की कामना करेगी।