7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहाय खाय के साथ शुरू हुआ डाला छठ महोत्सव

भीलवाड़ा में बिहार व पूर्वांचल के लोगों का चार दिवसीय डाला छठ पर्व शुक्रवार से नहाय खाय के साथ शुरू हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification
नहाय खाय के साथ शुरू हुआ डाला छठ महोत्सव

नहाय खाय के साथ शुरू हुआ डाला छठ महोत्सव

भीलवाड़ा में बिहार व पूर्वांचल के लोगों का चार दिवसीय डाला छठ पर्व शुक्रवार से नहाय खाय के साथ शुरू हुआ। डाला छठ के प्रथम दिन व्रती ने महिला ने नवीन वस्त्र धारण कर शुद्ध सात्विक भोजन, लौकी की सब्जी, चावल ग्रहण कर पूजा शुरू की। दिनभर व्रती के साथ घर और आस पड़ोस की महिलाएं सामूहिक रूप से पूजा की तैयारी में लगी रही। पुरुष भी तालाब के कुंडो के साफ-सफाई में लगे रहे।

मैथिल सेवा संस्थान अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि शनिवार को खरना छठ पूजा होगी। खरना छठ को व्रती दिनभर निर्जला व्रत रखते हैं। शाम को चूल्हे पर गुड, दूध व चावल की खीर बनाकर केला, मिठाई आदि घर के पूजा स्थल को अर्पित करते हैं। उसी प्रसाद को खाने के बाद 36 घंटे की निर्जला व्रत शुरू होता है, जो उदयगामी सूर्य अर्घ्य के बाद समाप्त होता है। छठ पूजा के दिन संध्या अर्घ्य का होता है। छठ पूजा सेवा समिति भीलवाड़ा की ओर से घाटों के साफ-सफाई के लिए टीम का गठन किया गया है। वाटर वर्क्स तालाब घाट व मानसरोवर झील घाट की साफ-सफाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग