
गोवंश की देखरेख पर 3.27 करोड़ व आवारा श्वान के पकड़ने पर खर्च करेंगे 2 करोड़
भीलवाड़ा. नगर परिषद ने काइन हाउस का संचालन मुस्कान फाउण्डेशन को दिया। दो साल के एमओयू पर परिषद को 3 करोड़ 27 लाख 4 हजार रुपए व्यय करने होंगे। यह राशि गोवंश के चारा- पानी, देखरेख, साफ-सफाई, चौकीदारी एवं चिकित्सा व्यवस्था पर व्यय होगी। यह प्रस्ताव नगर परिषद की शुक्रवार सुबह 11 बजे साधारण सभा में रखा जाएगा।
आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि सभापति राकेश पाठक की अध्यक्षता में बैठक में 19 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। काइन हाउस 8 अगस्त से मुस्कान फाउण्डेशन को संचालन के लिए दे दिया। बीते साल परिषद ने घास व अन्य कार्य के लिए 49 लाख रुपए व्यय करने के अलावा गायों में लंपी की दवा एवं अन्य सामग्री पर 26.41 लाख का अतिरिक्त भुगतान किया। इस राशि को पास करने का प्रस्ताव रखा है। चिरंजीवी योजना में शहर के लोगों को जोडने के लिए परिषद प्रीमियम राशि का भुगतान करने का भी प्रस्ताव लेकर राज्य सरकार को भेजेगी।
आवारा श्वानों को पकड़ने, बंध्याकरण एवं रेबीज टीकाकरण के लिए 2 करोड़ व्यय होंगे। विभिन्न धार्मिक आयोजन, मेले पर पिछले साल 44 लाख रुपए की स्वीकृति से अतिरिक्त 15.50 लाख रुपए अधिक व्यय किए। इसे पारित करने के लिए प्रस्ताव रखा है। 17 परिवारों के नाम बीपीएल सूची में जोड़े जाएंगे।
51 फीट ऊंची प्रतिमा लगाएंगे
नेता प्रतिपक्ष धर्मेन्द्र पारीक ने टंकी के बालाजी के स्थान पर 51 फीट ऊंची अष्ट धातु की प्रतिमा लगाने व दशहरे पर रावण दहन का प्रस्ताव दिया। दशहरा तेजाजी चौक , लेबर कॉलोनी, पुर तथा टंकी के बालाजी के स्थान पर भी मनाया जाएगा। पुतले बनाने के लिए टैंडर जारी कर दिया गया है। करीब 4 लाख रुपए व्यय होने का अनुमान है।
इन पर भी होगी चर्चा
- वार्षिक टेंट लगाने का ठेका 49 लाख रुपए में दिया, लेकिन महंगाई राहत कैम्प, प्रशासन शहरों के संग अभियान व राजीव गांधी ओलम्पिक खेलों के कारण 24.50 लाख अतिरिक्त व्यय हो चुके है।
- सर्व रावणा राजपूत सेवा संस्थान, राजगुरू नाथ समाज संस्था, नाथयोगी युवा संगठन सेवा संस्थान व सुवालका समाज बालिका छात्रावास के लिए जमीन आवंटन का प्रस्ताव।
- आरके कॉलोनी के सामुदायिक भवन को तोड़ने एवं डीपीआर तैयार करने पर 5 लाख व्यय होंगे।
- कोटा रोड स्थित मरडिया नाडी का सौन्दर्यकरण।
- किसी एक सर्कल का नाम सपूत सर्किल करने पर चर्चा।
- शहर की रोड़ लाइटों का देखरेख परिषद करेगी।
- विधायक कोष से दिव्यांगों को 330 स्कूटी देनी है। इस पर 3 करोड़ 2 लाख 42 हजार 570 रुपए व्यय होंगे।
Published on:
05 Oct 2023 11:12 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
