19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

सातवीं राजस्थान राज्य अंतरसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज सुखाडि़या स्टेडियम में हुआ

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Civil service sports competition strat in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, latest hindi news in bhilwara

सातवीं राजस्थान राज्य अंतरसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज सुखाडि़या स्टेडियम में हुआ

भीलवाड़ा।

सातवीं राजस्थान राज्य अंतरसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2017-18 का आगाज शनिवार सुबह दस बजे चित्तौड़ रोड स्थित सुखाडि़या स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने गुब्बारे उड़ा कर एवं खिलाडि़यों को शपथ दिलाते हुए किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और खिलाडि़यों को भी सम्बोधित किया।

READ: नकबजन गिरोह का भण्डाफोड़, एक दर्जन वारदातों का खुलासा

उन्होंने समारोह में कहा कि अच्छा खिलाड़ी वो ही है जो खेल भावना से खेले, हार व जीत तो मैच के दो हिस्से है। देश एवं प्रदेश में एेसे भी अच्छे खिलाडि़यों को कमी है। संभवत: यही कारण है कि ओलम्पिक जैसे बड़े खेल में भारत अधिक पदक नहीं बटोर पाता। गुर्जर ने उपखंड मुख्यालयों के साथ ही जिला स्तर पर सरकारी स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की जरूरत बताई। समारोह के अध्यक्ष सांसद सुभाष बहेडि़या ने कहा कि खेलों से सर्वांगीण विकास संभव है। सरकारी महकमों में एेसे खेलों से अधिकारी व कर्मचारी पूर्णत फीट रहता है। विधायक विट्टलशंकर अवस्थी ने कहा कि जिन्दगी में खेलों की अपनी महत्ता है। इस सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता से निश्चित रूप से प्रतिभागियों को बचपन व विद्यार्थी जीवन का पुन: अहसास होगा।

READ: मात्र दो सौ रुपए के लिए डोल गया था घूसखोर बाबू का ईमान, अब भुगतेगा चार साल की सजा

आयोजन समिति अध्यक्ष जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल ने कहा कि खेलों से हमें बहुत कुछ सीखते है, अनुशासन और सेहत के प्रति गंभीरता ये हम सीखाता है, ये खेल कई मायने में सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए बहु आयामी प्रतीक साबित होगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर एलआर गुगरवाल ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन पेश किया।

ये अधिकारी थे मौजूद
अंत में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेन्द्रसिंह राठौड़ ने आभार ज्ञापित किया। समारोह में नगर परिषद सभापति ललिता समदानी, नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल, पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा, न्यास सचिव आशीष कुमार शर्मा, भू-राजस्व अधिकारी निमिषा गुप्ता, एसडीएम चिनम्य गोपाल, जेल उपाधीक्षक सुमन मालीवाल, सब रजिस्ट्रार नीता बसीटा, पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र त्यागी व तहसीलदार अरुण जैन व जिला खेल अधिकारी ओमप्रकाश बारिया व खेल प्रशिक्षक आदि मौजूद थे। संचालन अशोक व्यास ने किया।

ये हो रही प्रतियोगिता

जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में सात संभाग एवं जयपुर मुख्यालय की टीमें बास्केटबॉल, वॉलीबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन, लॉन टेनिस व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है। ये प्रतियोगिता सुखाडि़या स्टेडियम के साथ ही नगर परिषद स्टेडियम व चित्रकूटधाम में खेली जा रही है। टीमों में करीब ७०० खिलाड़ी होंगे। प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में आईएएस व आरएएस अधिकारी भी शामिल है।

तीन खिलाडियों को परेड से निकाला
प्रतियोगिता की खेल अधिकारी मालती चौहान ने परेड में मौजूद तीन खिलाडि़यों को उस वक्त परेड से बाहर निकाल दिया, जब वो जूतों के बजाए सेंडल में ही आ गए। उन्होंने नाराजगी जताई और खिलाडि़यों को सलाह दी की वे प्रतियोगिता के दौरान अनुशासित एवं संयमित रहे।

देरी पर गुर्जर ने मांगी माफी

प्रतियोगिता का शुभारम्भ सुबह 8.30 बजे होना था, लेकिन मुख्य अतिथि गुर्जर निर्धारित समय से करीब सवा घंटे देरी से पहुंचे, इससे परेड में शामिल खिलाडि़यों को परेशानी झेलनी पड़ गई और आयोजन से जुड़े खिलाड़ी भी परेशान दिखें, हालांकि मुख्य अतिथि गुर्जर ने अपने सम्बोधन में खिलाडि़यों से इसके लिए क्षमा मांग ली। उनका कहना था कि वे जयपुर से आ रहे है, इस लिए थोडी देरी हो गई।