26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम छात्रवृत्ति व स्कूटी योजना: आवेदन में लगे ऑब्जेक्शन दूर करने का कल अंतिम मौका

भीलवाड़ा जिले के 610 आवेदनों में खामियां, 10 के बाद पोर्टल से स्वतः रिजेक्ट हो जाएंगे फॉर्म
2 min read
Google source verification
CM Scholarship and Scooty Scheme: Tomorrow is the last chance to remove objections in the application.

सीएम छात्रवृत्ति व स्कूटी योजना: आवेदन में लगे ऑब्जेक्शन दूर करने का कल अंतिम मौका

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना सत्र 2025-26 और विभिन्न स्कूटी योजनाओं में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। जिन विद्यार्थियों के आवेदन-पत्रों में दस्तावेजों की कमी के चलते ऑब्जेक्शन लगा हुआ है, उन्हें दूर करने के लिए आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा ने अंतिम अवसर प्रदान किया है। विद्यार्थी अब 10 अप्रेल तक अपने फॉर्म में लगे ऑब्जेक्शन हटा सकते हैं। ऐसा न करने पर वे छात्रवृत्ति से वंचित रह जाएंगे।

एमएलवी कॉलेज के नोडल प्राचार्य प्रो. संतोष आनंद ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में इस वर्ष सीएम छात्रवृत्ति के लिए पात्रता रखने वाले 2492 प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अब तक 1 करोड़ 14 लाख 85 हज़ार रुपए की राशि बांटी जा चुकी है। इसमें एमएलवी कॉलेज के 1136 विद्यार्थियों को 52 लाख 32 हज़ार 500 रुपए की राशि वितरित की गई है।

चूक गए तो आगे भी नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति

सीएम छात्रवृत्ति के जिला नोडल अधिकारी डॉ. नेमीचंद कुमावत ने बताया कि वर्तमान में भीलवाड़ा जिले के विभिन्न कॉलेजों के कुल 610 आवेदन-पत्रों में ऑब्जेक्शन लगे हुए हैं। यदि विद्यार्थी 10 अप्रेल तक ई-मित्र पर जाकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर यह ऑब्जेक्शन रिमूव नहीं करवाते हैं, तो उन्हें इस वर्ष की छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। इसका सबसे बड़ा नुकसान यह होगा कि गैप आ जाने के कारण उन्हें आगामी वर्षों में भी इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।

ऐसे चेक करें अपने आवेदन का स्टेटस

सीएम छात्रवृत्ति के सहायक जिला नोडल अधिकारी डॉ. नारायण लाल माली ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे तुरंत पोर्टल पर अपने आवेदन का स्टेटस चेक करें। यदि ऑब्जेक्शन लगा है, तो तुरंत संबंधित दस्तावेज अपलोड करें। 10 अप्रेल के बाद ऑब्जेक्शन हटाने का विकल्प पोर्टल से हटा लिया जाएगा और फॉर्म स्वतः रिजेक्ट हो जाएंगे। इसके लिए विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे, कॉलेज प्राचार्य या प्रभारी नहीं। हालांकि सभी कॉलेजों के प्रभारी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों से निरंतर संपर्क करें और उनके ऑब्जेक्शन हटवाकर उन्हें छात्रवृत्ति से लाभान्वित करवाने में मदद करें।

इन बड़े कॉलेजों में सबसे ज्यादा लापरवाही

  • जिले में लंबित ऑब्जेक्शन- कुल 610
  • एमएलवी कॉलेज भीलवाड़ा - 228
  • गवर्नमेंट कॉलेज शाहपुरा - 96
  • एसएमएम कॉलेज भीलवाड़ा - 84
  • गवर्नमेंट कॉलेज मांडलगढ़ - 74
  • अन्य 54 कॉलेजों में - 128 मामले