
शिव महापुराण कथा सुन रही उदयपुर की महिला श्रद्धालु का हृदयघात से निधन
भीलवाड़ा शहर के मेडिसिटी ग्राउंड में चल रही शिव महापुराण कथा के दौरान उदयपुर निवासी एक महिला श्रद्धालु की हृदयघात (साइलेंट अटैक) से मौत हो गई। इस घटना से पूरे कथा स्थल पर कुछ पल के लिए सन्नाटा पसर गया। जानकारी के अनुसार उदयपुर निवासी गोपाल सिंह की पत्नी सूरज कंवर अपने परिवार के सदस्यों के साथ भीलवाड़ा में शिव महापुराण कथा सुनने के लिए आई थीं। दोपहर के समय जब पांडाल में कथा चल रही थी और श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे थे, तभी अचानक सूरज कंवर को सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। महिला की बिगड़ती हालत को देख परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। वहां मौजूद व्यवस्थापकों की मदद से उन्हें तुरंत कथा स्थल पर ही बनाए गए अस्थायी चिकित्सा केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक जांच के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत महात्मा गांधी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
मौके पर ही थम गई थीं सांसें
एमजी अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने तुरंत सूरज कंवर की जांच की और ईसीजी किया। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद, परिवार के सदस्य सूरज कंवर के पार्थिव शरीर को लेकर गमगीन माहौल में अपने पैतृक शहर उदयपुर के लिए रवाना हो गए।
भगवान की जब इच्छा होती है तभी कथा होती है
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि कथा के मुख्य आयोजक श्री संकटमोचन हनुमानजी महाराज है। संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरी महाराज के प्रयासों से ये कथा हो रही है। कथा तभी होती है जब भगवान की इच्छा होती है। पिछले वर्ष कथा होनी थी सारी तैयारियां भी हो चुकी थी लेकिन कथा नहीं हो पाई क्योंकि बाबा की मर्जी नहीं थी। पिछली बार से ज्यादा हवा तो अभी दो दिन स ेचल रही फिर भी कथा हो रही क्योंकि ये तभी हो पाती जब भगवान की इच्छा होती है। कोई भी कथा सुनने तब तक नहीं आ सकता जब तक भगवान उसे नहीं बुलाए। जब भगवान की कृपा होती है तभी श्री शिव महापुराण कथा सुनने को मिलती है।
Published on:
09 Apr 2026 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
