8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पट्टे जारी न करने पर आयुक्त को कलक्टर ने थमाया नोटिस

स्वायत शासन विभाग ने कहा जोनल प्लान के अनुमोदित योजना के अनुसार ही जारी करे पट्टेसड़कों का मार्गाधिकार सुनिश्चित करने के दिए निर्देशजोनल प्लान नहीं बनने तक जारी नहीं होंगे पट्टे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 30 Oct 2021, 8:57 AM IST

पट्टे जारी न करने पर आयुक्त को कलक्टर ने थमाया नोटिस

पट्टे जारी न करने पर आयुक्त को कलक्टर ने थमाया नोटिस

भीलवाड़ा।
नगर परिषद की ओर से एक भी पट्टा जारी नहीं करने पर नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा के निर्देश पर जिला कलक्टर ने आयुक्त को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने नोटिस में कहा गया है कि अब तक पट्टे जारी न करने पर क्यों ना आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जबकि आयुक्त दुर्गा कुमारी का कहना है कि पट्टा जारी करने को लेकर सरकार या स्वायत शासन विभाग की ओर से साफ निर्देश नहीं है। जबकि इस लेकर तीन बार जिला कलक्टर व उपनिदेशक डीडीआर तथा स्वायत शासन विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया था। इसका जबाव शुक्रवार को निदेशक व विशिष्ठ सचिव ने जारी किए है। इस आदेश के अनुसार अब नगर परिषद जब तक न्यास की ओर से जोनल प्लान तैयार नहीं कर लेता तब तक परिषद एक भी पट्टा जारी नहीं कर सकेगी।
यह लिखा था पत्र
आयुक्त दुर्गा कुमारी ने स्वायत शासन विभाग को लिखे पत्र में बताया कि भीलवाड़ा शहर में नगर परिषद एवं नगर विकास यास दोनो कार्यरत है। शहर का जोनल या सेक्टर प्लान बनाने का कार्य न्यास की ओर से किया जा रहा है। वर्तमान में जोन ए, सी, डी का जोनल प्लान तैयार कराया जा रहा है। परिषद क्षेत्र के जोन बी व ई का जोनल प्लान बनाने के लिए कार्यादेश जारी नहीं किया गया है। इस कारण परिषद क्षेत्र का जोनल प्लान नहीं बनने से शहर की घनी आबादी क्षेत्र की सडको का मार्गाधिकार का निर्धारण नहीं होने से प्रशासन शहरों के संग अभियान अवधि में पट्टा दिए जाने की कार्रवाई बाधित हो रही है। मास्टर प्लान में पुरानी आबादी क्षेत्र में सड़क मार्गाधिकार का निर्धारण किया हुआ नही होने से पट्टे दिए जाने की कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
यह मिला जवाब
सरकार की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि नगर विकास न्यास की ओर से मुख्य नगर नियोजक कार्यालय में १२ अक्टूबर को हुई बैठक में सभी जोनल प्लान २२ अक्टूबर तक तैयार करने तथा आपत्ति व सुझाव के लिए तैयार कर लिए जाने की सहमति दी गई है। ऐसे में परिषद आयुक्त को नगर विकास न्यास से समन्वय करते हुए जोनल प्लान का कार्य शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश देते हुए न्यास के मास्टर प्लान या जोनल प्लान के अनुमोदित योजना के अनुसार ही सड़कों का मार्गाधिकार सुनिश्चित किया जावें। यानी अब जोनल प्लान तैयार होने के बाद ही परिषद पट्टा जारी कर सकेगी।
कैसे करते पट्टे जारी
जोनल प्लान तैयार नहीं होने के कारण पट्टे जारी नहीं हो पा रहे थे। इसे लेकर ही कलक्टर ने नोटिस जारी किया था। जोनल प्लान व मार्गाधिकार को लेकर तीन बार स्वायत शासन विभाग को पत्र लिखा था। नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा के भीलवाड़ा आने के दौरान भी ही मुद्दा उठाया था। उसका जवाब शुक्रवार शाम को आ गया है। उसके आधार पर ही नोटिस का जवाब दिया जाएगा।
दुर्गाकुमारी आयुक्त नगर परिषद