6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरपंचों के विरोध पर बोले कलक्टर, अभियान में मिलेंगे पट्टे

Collector said on the opposition of sarpanches, leases will be available in the campaign जिला सरपंच संघ ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इधर, कलक्टर ने आश्वस्त किया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के अंतर्गत पात्रता रखने वाले आमजन को नियमानुसार पट्टे दिए जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Collector said on the opposition of sarpanches, leases will be available in the campaign

Collector said on the opposition of sarpanches, leases will be available in the campaign

भीलवाड़ा। जिला सरपंच संघ ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इधर, कलक्टर ने आश्वस्त किया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के अंतर्गत पात्रता रखने वाले आमजन को नियमानुसार पट्टे दिए जाएंगे। Collector said on the opposition of sarpanches, leases will be available in the campaign

जिला सरपंच संघ अध्यक्ष शक्ति सिंह कालियास की अगुवाई में बुधवार को जिले भर से सरपंच सारस्वत भवन पर एकत्रित हुए। यहां सरपंचों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन हुआ। इस दौरान प्रदेश मंत्री वेद प्रकाश भी मौजूद थे। समस्याओं पर चर्चा के बाद सभी जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और यहां विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। इसके बाद संघ ने जिला कलक्टर शिव प्रसाद नकाते को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के बाद नकाते ने सरपंचों के साथ बैठक की। कलक्टर ने कहा कि अभियान में नियमानुसार पट्टे जारी होंगे। अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा विभागीय कार्यों को गति देने के निर्देश भी दिए ।

बैठक में नकाते ने बताया कि वर्ष 2019-20 में 561 करोड़ के कार्य स्वीकृत हुए उसकी तुलना में 2020-21 में भी 915 करोड के कार्य स्वीकृत किए गए एवं आगे भी पर्याप्त कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं । पक्के कार्य के संबंध में उन्होंने बताया कि नियमानुसार 60-40 के प्रतिशत के अंतर्गत प्रस्ताव होने पर उनको तुरंत स्वीकृत किया जाता है।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त ग्रेड.1 के कार्य व कम्युनिटी वर्ग में पौधरोपण व अन्य विधिवत कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं ।