
college admission in bhilwara
भीलवाड़ा।
सेठ मुरलीधर मानसिंहका कन्या महाविद्यालय व माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय सहित जिले के आठों सरकारी कॉलेजों में इन दिनों प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। दस्तावेज सत्यापन का बुधवार को आखिरी दिन रहेगा। सोमवार को कॉलेजों में दस्तावेज सत्यापन के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी।
एमएलवी कॉलेज में आट्र्स संकाय के 3, विज्ञान व वाणिज्य संकाय के लिए एक-एक काउंटर लगाया गया है। इसी प्रकार सेमुमा गल्र्स कॉलेज में आट्र्स के दो व विज्ञान-वाणिज्य संकाय के लिए मय कंप्यूटर के एक-एक काउंटर लगाए गए है।
अन्तरिम वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा प्रवेश सूची प्रकाशन में नाम आने के बाद छात्र-छात्राएं गुरूवार से ही महाविद्यालयों में वेरिफिकेशन प्रोफार्म एवं बधाई पत्र में दर्शाए मूल दस्तावेजों के सत्यापन कराने पहुंच रहे हैं। इसके बाद ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने पर ही प्रवेश मान्य होगा। शुल्क जमा कराने की अन्तिम तिथि 5 जुलाई रहेगी। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 6 तथा महाविद्यालयों में 7 से शिक्षण कार्य प्रारम्भ होगा।
प्रधानमंत्री की सभा में जाने के लिए निजी बस एसोसिएशन ने मांगा उचित किराया
भीलवाड़ा. जिला निजी बस एसोसिएशन ने जयपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में भीलवाड़ा से जाने वाली निजी बस मालिकों को उचित किराया लेने के लिए प्रशासन की शरण में जाना पड़ा। एसोसिएशन के अध्यक्ष गोवर्धनलाल सोमाणी के नेतृत्व में कलक्टर को दिए ज्ञापन में बताया कि आगामी 7 जुलाई को प्रधानमंत्री की जयपुर में यात्रा प्रस्तावित है। निजी बस मालिकों को जयपुर में रैली में बसें भेजने के लिए खर्चे के लिए उचित किराया दिया जाए।
Published on:
3 Jul 2018, 3:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.