26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुद की जान बचाने के लिए छीन ली मासूम की जान,मौत के बाद घर में मचा कोहराम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Rajesh

•

Updated: 3 Jul 2018, 11:14 AM IST

accident

भीलवाड़ा
भीलवाड़ा जिले के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह दर्दनाक हादसा देखने को मिला। जहां खुद की पोल न खुल जाएं इसलिए तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर के ड्राइवर ने आज सुबह छीन ली एक मासूम की जान। बता दें कि घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम सा छा गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर कहीं से अलसुबह बजरी लेकर आया था जो बजरी खाली कर तेज रफ्तार से वापस जा रहा था। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज के पास बने एक मकान के बाहर एक बच्चा खेल रहा था। जिसे ट्रैक्टर ने बड़ी ही बेदर्दी से कुचल दिया। हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद से इलाके के लोग आक्रोशित है। वहीं परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है।

READ: पीएचक्यू ने कहा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 14 व 15 जुलाई को ही होगी, 120 प्रश्न होंगे 75 नंबरों के, इन पर विषयों पर होंगे प्रश्न
वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं थम रहा बजरी खनन का सिलसिला,प्रतिदिन बजरी से भरे ट्रक एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ में आ रही है। एक ऐसा भी मामला फिर सामने आया है जहां चाकसू थाना पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 1 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली बजरी से भरे जब्त किए है।

वहीं कानोता थाना पुलिस ने भी एक ट्रेक्टर व बेलगाडी को जब्त किया है। कल शिवदासपुरा थाना पुलिस ने भी बजरी से भरे करीब 17 डम्पर,ट्रेलर व ट्रक जब्त किए थे। चाकसू थाना पुलिस को देर रात नाकाबंदी के दौरान तामडिया में बजरी से भरे ट्रेक्टर-ट्रॉली आते दिखाई दिए। इस पर पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया तो चालक ट्रेक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकले।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग