20 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वृन्दावन बना रामधाम, भक्ति से सराबोर श्रद्धालुओं ने कान्हा संग खेली फूलों से होली

मधुर भजनों के साथ पुष्प वर्षा के बीच सैकड़ो भक्त भगवान के साथ होली खेल रहे थे

2 min read
Google source verification
Completion of Krishna Leela in bhilwara

Completion of Krishna Leela in bhilwara

भीलवाड़ा

मधुर भजनों के साथ पुष्प वर्षा के बीच सैकड़ो भक्त भगवान के साथ होली खेल रहे थे। भक्त भगवान पर फूल बरसा रहे थे तो भगवान भक्तों पर। होली के साथ सामूहिक नृत्य भी हुआ। यह नजारा था रामधाम में रविवार को श्री रामधाम रामायण मण्डल ट्रस्ट की श्री कृष्ण बाल रासलीला के समापन का।

READ: एक पांडाल में हमसफर बने 13 जातियों के 31 जोड़े, देखने के लिए उमड़ा शहर

श्री राधाकृपा लीला संस्थान वृन्दावन के स्वामी फतेहकृष्ण शर्मा व राधाकृष्ण शर्मा के सानिध्य में रासलीला में वृन्दावन के 30 कलाकारों ने श्री कृष्ण का राधा से पहली बार मिलना, राधा को देखकर मोहित होना, कृष्ण की राधा संग सगाई की बात चलना, राधा की कृष्ण के साथ सगाई होना आदि प्रसंगों कीीन बेहतरीन प्रस्तुति दी। भजन व मयूर नृत्य भी दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रहे।

READ: मोबाइल पर बात करता हुआ चला रहा था मिनी बस तो हो गया हादसा, अब भुगतनी होगी एक साल की सजा

रासलीला से कलाकारों ने संदेश दिया कि जो परमात्मा की भक्ति करता है, उनके आनन्द में डूबा रहता है, वह हमेशा संसारिक दुखों से दूर रहता है। रविवार सवेरे शंकर का रूद्राभिषेक किया। पं. रमाकान्त व प. गोविन्द शर्मा के सानिध्य में विष्णु सहस्त्रनाम पाठ में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बैठे। ओमप्रकाश नराणीवाल, सुशील बियाणी, सुनील बाहेती, मधुसुदन बियाणी, जमना लाल लढा, राजेश तोषनीवाल, अभिषेक राठी, श्यामसुन्दर मुन्दड़ा आदि ने आरती में भाग लिया।


भक्तों को सदा सुख देने वाले हैं राम : मनोहरानंद


भीलवाड़ा. सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में हरिशेवा आश्रम सनातन मंदिर में कथा में मनोहरानंद सरस्वती ने कहा कि प्रभु श्रीराम भक्तों को सदा सुख देने वाले हैं। उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। प्रेम में मांग नहीं होती, आदान प्रदान नहीं होता। सभी प्रकार के धनों के बजाय संतोष धन जिसके पास हो वही इस दुनिया में सब से धनवान है। संत मायाराम ने बताया कि कथा के प्रारंभ में कन्हैयालाल कलवानी,अशोक मून्दड़ा, रमेश मून्दड़ा, मनीषा खोतानी, रुकमणी सखरानी, शशि मून्दड़ा, मंजू अग्रवाल ने स्वामी मका माल्यार्पण कर स्वागत किया।


राम के आदर्शों को अपनाएं : अर्जुनराम

भीलवाड़ा. संत अर्जुनराम ने कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे। उनके आर्दशों को प्रत्येक व्यक्ति जीवन में आत्मसात करें तो उसका कल्याण संभव है। शिव साईं धाम मंदिर में रामकथा महोत्सव के पांचवें दिन कथा व्यास ने कहा कि राम कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। श्रीराम द्वारा स्वयंवर का धनुष तोडऩा, राम सीता विवाह सहित कई प्रसंगों का वर्णन किया गया। पुजारी ओम साईं राम ने बताया कि कथा में भाजपा जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल सहित कई गणमान्यजनों का दूपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग