24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस ने मनाया किसान मजदूर बचाओ दिवस

गांधी व शास्त्री को किया याद

3 min read
Google source verification
Congress celebrated Farmers Workers Save Day in bhilwara

Congress celebrated Farmers Workers Save Day in bhilwara

भीलवाड़ा।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। कांग्रेस की ओर से किसान मजदूर बचाओं दिवस के रूप में जयन्ती मनाई।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते ने महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर स्थित गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उनके साथ अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़, सीएमएचओ डॉ. मुश्ताक खान उपस्थित थे। कलक्टर ने अस्पताल परिसर में हेल्प डेस्क के कार्य का अवलोकन भी किया।
सरकार के निर्देश पर गांधी विचार शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया। शुक्रवार को राम राज्य ग्राम स्वराज्य को प्राप्त करने के लिए सत्ता के विकेन्द्रीकरण की परिचर्चा का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से वेबिनार के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी, धर्मराज प्रतिहार, गौरव सारस्वत ने हिस्सा लिया।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय गांधी भवन में किसान मजदूर बचाओ दिवस के रुप में जयन्ती मनाई। दोनो महापुरुषो के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने कहा कि आज के समय में महात्मा गांधी के बताए हुए अहिंसा एवं सत्य के मार्ग पर चलकर ही हम समाज व देश को मजबूत कर सकते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री के जय जवान-जय किसान के मूल मंत्र से ही हम देश की रक्षा क्षेत्र में आगे बढे तथा किसानो की माली हालत को सुधारने में सक्षम हो गए, लेकिन केन्द्र सरकार की गलत नीति के कारण किसानो के हितो पर कुठाराघात करते हुए तीन विधेयक पारित किए गए उससे किसान और मजदूरों का शोषण होगा। शर्मा ने केन्द्र सरकार से विधेयक वापस लेने की मांग की। संगठन महासचिव महेश सोनी ने बताया कि इस दौरान इस विधेयक के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। इस दौरान पूर्व विधायक विवेक धाकड, चेतन डिडवानिया, अनिल डांगी, जीपी खटीक उपस्थित थे। कांग्रेस कार्यालय में गांधी व शास्त्री की जयंती के अवसर पर कैलाश व्यास, अक्षय त्रिपाठी, ओमप्रकाश नराणीवाल, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, महासचिव ईश्वर खोईवाल, समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बाद में विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा महावीर इन्टरनेशनल मीरा की ओर से जिला कारागृह में आयोजित कार्यक्रम में बंदियों ने बापू के प्रीय भजन प्रस्तुत किया। कारागृह में निबंध, चित्रकला, सामान्य ज्ञान, क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। सफाई अभियान चलाया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ के तत्वावधान में स्काउट गाइड ने कोरोना से बचाव अभियान शुरू किया। संघ सचिव प्रेम शंकर जोशी ने बताया कि सुभाष नगर विद्यालय के स्काउट्स ने पेम्पलेट वितरण किए। इस मौके पर विनोद बैरवा, किशन उपस्थित थे।
भाविप महाराणा प्रताप शाखा की ओर से गांधी व शास्त्री की जयंती पर गांधीनगर विद्यालय में गुरू का सम्मान व छात्र अभिनन्दन किया गया। सचिव हरिप्रसाद राठी ने बताया कि दोनों स्कूलों में 30 गुरूओं तथा 11 छात्र छात्राओं का सम्मान किया। कार्यक्रम प्रभारी नरेन्द्र दाधीच, प्रमोद राठी, महेश कुमार जाजू उपस्थित थे।
शास्त्री मंडल अध्यक्ष किशोर सोनी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश जीनगर के नेतृत्व में वार्ड नंबर 21 एफसीआई गोदाम कच्ची बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया। शास्त्री मंडल महामंत्री राहुल सोनी, लक्ष्मीनारायण डीडवानिया, सुनीता कटारिया, कैलाश कृपलानी आदि उपस्थित थे।
राजेन्द्र मार्ग स्कूल में गांधी व शास्त्री के चित्र पर मालार्पण प्रधानाचार्य श्यामलाल खटीक ने किया। व्याख्याता रामप्रसाद माणम्या व प्रधानाचार्य श्यामलाल खटीक ने दोनों की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को इतिहास के व्याखता भागचन्द जैन ने भी सम्बोधित किया।
शांति जैन महिला मंडल की ओर से गांधी व शास्त्री की ऑनलाइन जयंती मनाई। शांति जैन महिला मंडल अध्यक्ष बसंता डांगी ने बताया जयंती की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन जूम मीटिंग का आयोजन किया गया।
परमार्थ सेवा संस्थान अध्यक्ष दीनबन्धु खत्री के सानिध्य में पुष्प अर्पित कर संगोष्ठी आयोजित की गई। कवि सुरेश भाटी ने गांधी का सपना. कहां खो गया है, रचना पाठ किया।
दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से विधार्थियों को अध्ययन सामग्री का वितरण किया। अध्यक्ष नवीन कोगटा ने बताया कि कोचरिया ग्राम विद्यालय के सौ से अधिक विद्यार्थियों को घर-घर जा कर पेंसिल किट व अभ्यास पुस्तिका वितरित की। इस दौरान सचिव दिनेश सुथार, सोनेश काबरा, प्रधानाचार्य विजय पाल वर्मा, शिक्षक कैलाश चंद्र झाडोलिया ओझा उपस्थित थे।
अहिंसा सर्किल कोटा रोड क्षेत्र की महिलाएं व लायंस क्लब भीलवाड़ा के सहयोग से काढ़ा व मास्क का वितरण किया। कार्यक्रम प्रभारी अंतिमा बसेर ने बताया कि अहिंसा सर्किल पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ ३०० लोगों को काढा व मास्क वितरण किया। लायंस क्लब रॉयल अध्यक्ष सुरेश बाहेती, साधना बाहेती, निर्मला तापडिय़ा, ममता सोमानी, सागरवती झंवर आदि उपस्थित थी।