नाथूलाल, मदनलाल छीपा, कालूलाल बोहरा, जमना देवी, गीता देवी का आरोप था कि सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत जिला कलक्टर को करने के बाद कार्रवाई नहीं हो रही है। किसान रामचन्द्र, लाला राम आदि ने बताया कि खेतों में बीज डालने, बोने का समय है रास्तों पर अतिक्रमण होने से अपने स्वयं के खेतों पर जाने से किसानों को रोका जा रहा है। प्रशासन इस ओर ध्यान नही देने से दो दिन बाद तक रास्ता नहीं खुला तो अनशन करेंगे।