
Coping with the epidemic: helping hand in Bhilwara
भीलवाड़ा। जिले के समस्त पंचायत समिति क्षेत्र के गांव एवं राजकीय स्कूल मेंं सैनेटाइजर बांटे जाएंगे एवं स्कूली बच्चों को मास्क वितरित किए जाएंगे। राजस्थान पत्रिका के महामारी से महामुकाबला अभियान से प्रेरित होते हुए हमीरगढ़ रोड स्थित ब्राण्डेड फैक्ट्री ने यह बीड़ा उठाया है। Coping with the epidemic: helping hand in Bhilwara
संचालक लक्ष्मीनारायण गांधी ने बताया कि अभियान के तहत पंचायत समिति के प्रत्येक गांव को हैंड सैनेटाइजर दिए जाएंगे। यहां जरुरतमंद ग्रामीणों को मास्क दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्वस्थ्य भीलवाड़ा, निरोगी भीलवाड़ा मुहिम के तहत पंचायत समिति क्षेत्रों के राजकीय स्कूलों, स्टाफ को भी हैंड सैनेटाइजर व मास्क दिए जाएंगे।
रोटरी क्लब पहुंचाएगा भोजन पैकेट
रोटरी क्लब ने कोविड पीडि़त और परिजनों के लिए घर जैसा शुद्व शाकाहारी भोजन की व्यवस्था संभाली है। क्लब अध्यक्ष पंकज लोहिया ने बताया कि राजस्थान पत्रिका से प्रेरित हो कर रोजाना 225 टिफि न कोविड केयर सेंटर तक पहुंचा रहे है। सचिव अर्पित नाहर, अजय जैन, रमेश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल आदि सदस्यों कर रहे है।
दो एम्बुलेंस की घोषणा
राजस्थान पत्रिका अभियान से प्रेरित हो कर सीरत सराय चैरिटी ट्रस्ट व इंतजामियां कब्रिस्तान कमेटी चेरिटी ट्रस्ट ने दो एंबुलेंस की व्यवस्था की है। सीरत सराय चैरिटी ट्रस्ट चेयरमैन शब्बीर अहमद शेख ने बताया कि एक एम्बुलेंस महामारी से पीडि़त लोगों को यथा स्थान पहुंचाने के लिए कार्य करेगी। इंतजामियां कब्रिस्तान कमेटी चैरिटी ट्रस्ट के सदर अब्दुल सलाम मंसूरी ने बताया कि दूसरी एम्बुलेंंस कोरोना से मृत्यु पर अंतिम संस्कार के लिए शव को पहुंचाने में मदद करेगी। यह सेवा नि:शुल्क रहेगी।
ट्रस्ट देगा घी, करेगा मदद
जरूरतमंद परिवारों में मृत्यु उपरांत हिंदू रीति.रिवाज से दाह संस्कार करने के लिए घी व लकड़ी सहित अन्य सामग्री श्रीमती अयोध्या बालूराम जाजू ट्रस्ट नि:शुल्क उपलब्ध कराएगा। ट्रस्ट अध्यक्ष बाबूलाल जाजू की अध्यक्षता में ट्रस्ट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। ट्रस्टी सुरेश जाजू व गौरव जाजू ने बताया कि कोरोना व अन्य बीमारी से मृत्यु होने पर ट्रस्ट सदस्य रामगोपाल अग्रवाल व दिलीप गोयल से संपर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट कमजोर वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता करेगा व रोगियों को नि:शुल्क दवा भी उपलब्ध कराएगा
२५ हजार मास्क बांटेगे
श्री गणेश उत्सव प्रबंध एवं सेवा समिति ने शहर में २५ हजार मास्क वितरित करने का महाभियान शुरू किया। भारत विकास परिषद ने शहर के कोविड सेंटर में भर्ती करीब १०० कोरोना संक्रमित रोगियों के भोजन का बीडा उठाया है।
३८ जरुरतमंद लोगों को ऑक्सीमीटर उपलब्ध
अन्तरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब ने पत्रिका की पहल पर ३८ जरुरतमंद लोगों को ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराए है और ५०० का लक्ष्य लिया है। मार्केट एसोसियेशन एवं व्यापारिक संगठनों ने कोविड केयर सेंटर की स्थापना, ऑक्सीजन सिलेंडर व वेटिंलेटर की उपलब्धता मुहैय्या कराने के साथ ही जीवन रक्षक उपकरण देने में सहयोग की घोषणा की है।
संगम समूह करेगा मदद
संगम समूह ने पत्रिका अभियान के तहत कोरोना महामारी में हरसंभव मदद की घोषणा की है। इसके लिए सोनी होस्पिटल भी मदद को आएगा आगे।
सभापति व कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पहल
नगर परिषद सभापति राकेश पाठक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने पत्रिका से प्रेरित हो कर शहर में एक और ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो और सौ बैड का नया कोविड सेंटर एमजीएच में स्थापित हो, इसके लिए प्रयास शुरू किए है।
यहां दो ऑक्सीजन युक्त बैड
गांधीनगर स्थित पाश्र्वनाथ सोसायटी ने कॉलोनी में कोविड केयर सेंटर स्थापित किया है। यहां दो ऑक्सीजन युक्त बैड है।
Published on:
30 Apr 2021 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
