
कोरोना का महासंक्रमण 605 मिले
भीलवाड़ा।
जिले में शनिवार को एक ही दिन में 605 नए रोगी मिलने से कोरोना का महासंक्रमण हुआ। ये कोरोना काल का दिन ब दिन रिकॉर्ड बनता जा रहा है। शुक्रवार को 511 रोगी संक्रमित मिले थे। एक दिन बाद ही इनकी संख्या बढ़कर605 हो गई है। हालांकि ३ जने अजमेर जिले के भी शामिल है। कोरोना का अब कहर भी बरपाने लगा है। शनिवार को एमजीएच अस्पताल में समेत निजी चिकित्सालय में भर्ती 10 कोरोना पॉजिटिव रोगियों की मौत हो गई। इससे पूर्व शुक्रवार को 14 रोगियों की मौत हुई थी। दो दिनों में २४ रोगियों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग अब मौतों के आंकड़े छिपाने लगा है। शनिवार को राज्य स्तर से जारी कोरोना रोगियों के बुलेटिन में भीलवाड़ा जिले में एक मौत होना बताया है। तथा अब तक ५० जनों की मौत का आंकड़ा जारी किया है। जबकि अप्रेल माह में ८४ जने तथा अब तक २५२ जनों की मौत हो चुकी है। वही कोरोना संक्रमित ६०५ आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर २० हजार पार कर गया है। अब जिले में २० हजार २६८ संक्रमित है। इनमें से ६९६३ एक्टिव केस है। शाहपुरा व गंगापुर थाने के ५ पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए है।
दस जनों की मौत
शहर के वकील कॉलोनी निवासी बुजुर्ग, बापूनगर के 56 साल के व्यक्ति, आजादनगर निवासी ६० साल के बुजुर्ग, हलेड के 45 साल के व्यक्ति, इंरास भीलवाड़ा निवासी 62 साल की बुजुर्ग महिला, जवाहर नगर की 42 साल की महिला,
कोटड़ी की 43 साल की महिला, जवाहरनगर की 25 साल की महिला, सुवाणा के 75 साल के बुजुर्ग, आजाद नगर निवासी 62 साल के बुजुर्ग की केकड़ी में उपचार के दौरान मौत हो गई।
----
यहां मिले संक्रमित
अजमेर के ३ राजसमन्द १, आसीन्द में २, बापूनगर ३१, चपरासी कॉलोनी २३, चन्द्रशेखर आजादनगर ३३, गुलाबपुरा ३४, जहाजपुर ८५, काशीपुरी १५, कोटड़ी ९, माण्डल ४, पुर ४, रायपुर ८४, सांगानेरी गेट १९, सहाड़ा ९३, सांगानेर २१, शाहपुरा ३, शास्त्रीनगर ५०, सुभाषनगर ७४, सुवाणा में १७ कोरोना संक्रमित पाए गए है।
Published on:
25 Apr 2021 07:52 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
