6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना का असर दिखेगा क्रिसमस पर, नहीं होंगे कंटाटा सर्विस व रैली

वैश्विक कोरोना महामारी के कारण क्रिश्चियन समाज २५ दिसम्बर को क्रिसमस पर्व सादगी से मनाएगा।इस वर्ष कोरोना के कारण संपूर्ण देश हमारा राजस्थान प्रांत इस महामारी के कारण परेशानी में है, इसे देखते हुए हर साल की जाने वाली कंटाटा सर्विस व रैली आदि का कार्यक्रम नहीं होंगे। चर्चो द्वारा रात्रि कैरोल सिंगिंग जैसे कार्यक्रम भी अधिकांश चर्च नहीं करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Tourists pulling the Harani hill in Bhilwara

Tourists pulling the Harani hill in Bhilwara

भीलवाड़ा। वैश्विक कोरोना महामारी के कारण क्रिश्चियन समाज २५ दिसम्बर को क्रिसमस पर्व सादगी से मनाएगा। क्रिश्चियन सेवा समिति के अध्यक्ष गुडविन मसीह ने बताया कि समाज के समस्त शहर के चर्च के पास्टर व फ ादर व चर्च सदस्यों द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष कोरोना के कारण संपूर्ण देश हमारा राजस्थान प्रांत इस महामारी के कारण परेशानी में है, इसे देखते हुए हर साल की जाने वाली कंटाटा सर्विस व रैली आदि का कार्यक्रम नहीं होंगे। चर्चो द्वारा रात्रि कैरोल सिंगिंग जैसे कार्यक्रम भी अधिकांश चर्च नहीं करेंगे।

मसीह ने बताया कि क्रिसमस को लेकर 24 दिसंबर शाम छह बजे से रात्रि १२ बजे तक शहर के चर्चों में मिड नाइट सर्विस कार्यक्रम होंगे। प्रभु यीशु मसीह के जन्म क्रिसमस पर चर्च सदस्यों द्वारा चर्चो में सजावट की जाएगी। क्रिसमस के अवसर पर 20 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक अलग-अलग चर्चो में विभिन्न कार्यक्रम सादगी से किए जाएंगे। 25 दिसंबर क्रिसमस पर्व पर शहर के चर्चों में अलग-अलग समय पर विशेष प्रार्थना सभाएं होंगी। जिसमें चर्च फ ादर प्रभु यीशु मसीह के जन्म को लेकर पवित्र बाइबल का संदेश देंगे व चर्च समाप्ति के बाद समाज के सभी सदस्य एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई देंगे। मसीह ने बताया कि सभी चर्चो में कोरोना महामारी के बचाव के सभी इंतजाम किए जाएंगे। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग सेनिटाइजर आदि का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा।