16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा के होटल संचालक को जान से मारने की धमकी

भीलवाड़ा के रीको एरिया में होटल चलाने वाले एक व्यक्ति को एक मोबाइल धारक ने परिवार समेत जान से मारने की धमकी देकर एक लाख रुपए वसूल लिए।

less than 1 minute read
Google source verification
भीलवाड़ा के होटल संचालक को जान से मारने की धमकी

भीलवाड़ा के होटल संचालक को जान से मारने की धमकी

भीलवाड़ा के रीको एरिया में होटल चलाने वाले एक व्यक्ति को एक मोबाइल धारक ने परिवार समेत जान से मारने की धमकी देकर एक लाख रुपए वसूल लिए। आरोपी पीडित से अपने खाते में ऑनलाइन राशि ट्रांसफर करवा रहा है। इससे परेशान होकर होटल संचालक की बेटी ने प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार बीलिया निवासी निशा छीपा ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता अशोक छीपा की रीको में चाय की होटल है। एक माह से एक मोबाइल से लगातार परिवार व बच्चियों को जान से मारने की धमकियां देकर पिता से अवैध राशि की मांग कर रकम अपने खाते में ट्रांसफर कराने का दबाव बना रहा है। पिता से एक लाख रुपए भी ऐंठ लिए। निशा ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने पिता व परिवार के साथ मांडलगढ़ में अपने ननिहाल शादी में गए थे, जहां भी उसके पिता को आरोपित ने फोन कर डराया-धमकाया और अवैध राशि वसूलने के लिए दबाव बनाया। अब तक एक लाख की राशि वसूल ली।