16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छह रॉयल्टी नाकों पर आगजनी और तोड़फोड़ का मामला दर्ज

भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के नाथडि़यास, पनोतिया,मोटरा का खेड़ा तथा देवनगर (नाहरी) समेत छह नाकों पर हुई तोड़फोड़ के मामले में आठ नामजद सहित 50-60 लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
छह रॉयल्टी नाकों पर आगजनी और तोड़फोड़ का मामला दर्ज

छह रॉयल्टी नाकों पर आगजनी और तोड़फोड़ का मामला दर्ज

भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के नाथडि़यास, पनोतिया,मोटरा का खेड़ा तथा देवनगर (नाहरी) समेत छह नाकों पर हुई तोड़फोड़ के मामले में आठ नामजद सहित 50-60 लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी गई है। यह रिपोर्ट रायपुर निवासी करणसिंह राजपूत ने दर्ज कराई।

रिपोर्ट में बताया कि रायपुर की बजरी लीज अभिषेक चौधरी के नाम है। इसके वे मैनेजर हैं। शनिवार शाम को कार्यालय में बैठे थे तभी पनोतिया रॉयल्टी नाके सहित सभी नाकों से कर्मचारियों से सूचना मिली कि कुछ लोग धारदार हथियारों, तलवार, कुल्हाडिय़ों व पिस्टल लेकर कांटे पर आए। इन्होंने वहां पड़े 29 हजार रुपए लूट लिए। कम्प्यूटर सेट, 4 कैमरों को तोड दिया। बैट्री व सोलर प्लेटों को जला दिया। पनोतिया नाके से 7500 रुपए, मोटरा का खेड़ा से 6800 रुपए, आसपुर नाके से 5600 रुपए छीनकर ले गए। इस दौरान तंबू में आग लगा दी तथा तोड़फोड की। पुलिस के अनुसार दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नाथडियास के मुकेश पुत्र बद्री लाल सालवी, मुकेश जाट पुत्र रतन लाल, जगदीश पुत्र मगनी राम जाट, आसपुर के राकेश पुत्र भंवर लाल सुवालका, पनोतिया का खेड़ा निवासी जगदीश लौहार, राजू लौहार, देवनगर (नाहरी) के कैलाश पुत्र लादू लाल गुर्जर, जीतू व अन्य 50-60 लोग शामिल थे।