11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस शहर को खूब भाता है ‘फलों का राजा’ खपत जानकार हो जाएंगे हैरान

गर्मी की सीजन आते ही फलों का राजा आम बाजार में आ गया। अकेले भीलवाड़ा शहर में रोजाना करीब 120 टन आम की खपत है। शहर में लंगड़ा व दशहरी किस्म का आम विशेष पसंद किया जा रहा है। बादाम, हापूस, केसर, तोतापुरी आदि किस्मों की बिक्री भी अच्छी खासी है।

1 minute read
Google source verification
photo_6210977908286141682_y.jpg

भीलवाड़ा. गर्मी की सीजन आते ही फलों का राजा आम बाजार में आ गया। अकेले भीलवाड़ा शहर में रोजाना करीब 120 टन आम की खपत है। शहर में लंगड़ा व दशहरी किस्म का आम विशेष पसंद किया जा रहा है। बादाम, हापूस, केसर, तोतापुरी आदि किस्मों की बिक्री भी अच्छी खासी है। सीजन शुरू होने से आम के साथ अन्य फलों के भाव भी गिरने लगे हैं। अंगूर का सीजन अब समाप्ति की ओर है। तरबूज व खरबूज की मांग बरकरार है।

इन राज्यों से भी आ रहा
मंडी व्यापारी अभिषेक तंबोली ने बताया कि भीलवाड़ा में प्रमुख रूप से कर्नाटक, महाराष्ट्र व गुजरात के आम आते हैं। अभी बादाम, दशहरी, तोतापुरी व हापुस की अच्छी आवक है।

यह भी पढ़ें : आज से मिलेगा 500 रुपए वाला गैस सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली और फूड पैकेट मुफ्त, सीएम गहलोत का महंगाई राहत कैंप शुरू

हापुस 700 रुपए दर्जन
बाजार में हापुस आम भी आने लगे हैं। इनकी मांग ज्यादा नहीं है। हापुस कर्नाटक व महाराष्ट्र से आ रहे हैं। यह एक दर्जन हापुस आम के मंडी में थोक में भाव 550 से 600 रुपए तो फुटकर में 700 रुपए हैं।

5 से 7 ट्रक आ रहे रोज
फल मंडी के अनुसार विभिन्न किस्मों के आम के 5-7 ट्रक माल रोज भीलवाड़ा आता है। माल आंध्र के विजयवाड़ा व तेलंगाना के वरांगल से आ रहा है। एक ट्रक में 20 टन आम आता है। इस हिसाब से 100-140 टन आम प्रतिदिन आ रहा है। आम का सीजन अगस्त-सितम्बर तक चलता है। विजयवाड़ा व हैदराबाद के बादाम आम की मांग ज्यादा है।

यह भी पढ़ें : दुनिया में 40 फीसदी भोजन की बर्बादी, इसे रोकने के लिए कानून बनाने की जरुरत

प्रति किलो आम के दाम

किस्म थोक भाव फुटकर भाव
बादाम 40 70 से 80
दशहरी 80 100 से 110
तोतापुरी 35 से 40 50 से 60