8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से मिलेगा 500 रुपए वाला गैस सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली और फूड पैकेट मुफ्त, सीएम गहलोत का महंगाई राहत कैंप शुरू

Food, Electricity and Gas Cylinder Free : राजस्थान में आज से 100 यूनिट बिजली, फूड पैकेट मुफ्त दिया जाएगा। इसके साथ बजट में की गई 500 रुपए में सिलेंडर भी लोगों को आज से मिलना शुरू हो जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 24 Apr 2023, 8:21 AM IST

Ashok gehlot : सीएम अशोक गहलोत का शादी पर बड़ा एलान, लोग बोले क्या बात है

Ashok gehlot : सीएम अशोक गहलोत का शादी पर बड़ा एलान, लोग बोले क्या बात है

Food, Electricity and Gas Cylinder Free : राजस्थान में आज से 100 यूनिट बिजली, फूड पैकेट मुफ्त दिया जाएगा। इसके साथ बजट में की गई 500 रुपए में सिलेंडर भी लोगों को आज से मिलना शुरू हो जाएगा। बस इसके लिए आपको बीपीएल या फिर उज्जवला योजना में होना जरूरी है। सबसे जरूरी बात ही महंगाई राहत कैंप में यह लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराना जरूरी है। यह कैंप आज से शुरू होगा।

इस कैंप में दस महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने के लिए आमजन को कैम्प में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। ई-गवर्नेंस के इस युग में भी सरकार ने लोगों को घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा नहीं दी है। ऐसे में परिवार में से किसी सदस्य को रजिस्ट्रेशन के लिए कैम्प तक जाना ही पड़ेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबह 10 बजे सांगानेर के महापुरा गांव में कैंप का उद्घाटन करेंगे।

जरूरी बातें
30 जून तक चलेंगे कैंप
11283 ग्राम पंचायतों में दो दिवसीय कैंप
7500 वार्डों में दो दिवसीय कैंप
मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड दिया जाएगा
किसी जिले का भी व्यक्ति जन आधार कार्ड से कहीं भी पंजीकरण करा सकता है।

इन योजनाओं का पंजीकरण जरूरी

1. मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के तहत 500 रुपए में सिलेन्डर
2. घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली
3. कृषि उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली
4. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के दायरे में आने वाले लाभार्थियों को प्रत्येक माह निःशुल्क फूड पैकेट
5. महात्मा गांधी नरेगा में 100 कार्य दिवस पूरा करने वाले परिवारों को 25 दिन का अतिरिक्त रोजगार एवं कथौड़ी, सहरिया तथा विशेष योग्यजन को 100 अतिरिक्त दिवस का रोजगार
6. इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत वर्ष में 125 दिन कार्य के अवसर
7. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत न्यूनतम 1000 रुपए पेंशन प्रतिमाह तथा प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत की वृद्धि
8. मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए
9. मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए
10. मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना के तहत 2 दुधारू गौवंशीय पशुओं के लिए प्रति पशु 40 हजार रुपए का बीमा

कैंप का समय और स्थान
कैंप का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है। नजदीकी कैंप और सम्पूर्ण जानकारी वेबसाइट https://mehangairahatcamp.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध।

ये दस्तावेज लाने होंगे

लाभार्थियों को अपने साथ जन आधार कार्ड, आधार कार्ड, जॉब कार्ड, बिजली का बिल, गैस कने€शन पासबुक सहित संबंधित योजनाओं से जुड़े दस्तावेज लाने होंगे