यह अपराध है, जान तक जा चुकी मासूमों की
जिले में पिछले कुछ सालों में डाम लगाने के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। डाम लगाना अपराध है। डाम के कारण जिले में कई बच्चों की जान तक जा चुकी है। पुलिस ने परिजनों, भोपों और रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया। कई जनों को जेल तक भेजा।