15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काम खत्म होने के बाद मां ने बेटी को काफी तलाशा, इस हाल में मिली मासूम बेटी को देख उसकी तो जैसे दुनिया की उजड़ गई

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Death by drowning innocent in bhilwara

Death by drowning innocent in bhilwara

फूलियाकलां।

उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनोप के उमा का खेड़ा में शनिवार को चार वर्षीय बालिका की बाड़े में बनी खेळ में डूबने से मौत हो गई। वह अपने नाना व मां के साथ दो दिन पहले ही अपने ननिहाल आई थी। उसे पैतृक गांव अजमेर जिले के सिंघावल ले जाया गया जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को कालूराम गुर्जर के बाड़े में सिंघावल निवासी 4 वर्षीय मासूम आशा पुत्री सूरतराम गुर्जर बाड़े में खेल रही। इस दौरान खेल—खेल के दौरान बाड़े में बनी खेळ में गिर गई। इससे आशा की मौत हो गई। मां विमला देवी बाड़े में से मवेशियों का गोबर उठाकर रोड़ी में एकत्रित कर रही थी। मां विमला काम- काज में व्यस्त थी। जब कार्य से निवृत्त होकर घर की ओर रवाना हुई।

जब मां विमला ने आशा को इधर-उधर देखा तो वह कहीं नजर नहीं आई। जब विमला की नजर बाड़े मे स्थित खेळ पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। आशा का शव खेळ में पानी के उपर दिखाई दिया। सिंघावल निवासी मृतका आशा गुर्जर का उमा का खेड़ा ननिहाल है। मां विमला देवी के साथ नाना कालूराम गुर्जर के यहां 2 दिन पहले आई थी। आशा का दाह संस्कार अजमेर जिले के तहसील बिजयनगर पैतृक गांव सिंघावल में किया गया।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

करेड़ा. थाना क्षैत्र की एक महिला के साथ दुष्कर्म के अरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार एक महिला ने मामला दर्ज कराया कि करेडा निवासी लक्ष्मण बलाई ने उसे जबरने उठा कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस पर पुलिस ने लक्ष्मण को शनिवार को गिरफतार किया
महिला सहित चार जनों के साथ मारपीट

करेड़ा. लादुवास में शुक्रवार देर रात को घर में जबरन घुस महिला सहित चार जनो के साथ मारपीट करने का मामला थाने में दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार लादुवास निवासी शशिकला जायसवाल ने रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात वो मकान में खाना बना रही थी कि बद्री जाट, नारायण जाट, चान्दी देवी, ईश्वर जाट सहित अन्य लोग दरवाजा तोड़ मकान में जबरन घुस कर मारपीट करने लग गए। शशिकला का पुत्र व सास ससुरा बीच बचाव के लिए आए तो उक्त लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर भाग गए।