15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेनाल के झरने पर मिली मौत

राजस्थान के प्रसिद्ध मेनाल जल प्रताप के नीचे कुंड में रविवार को एक वृद्धा का शव मिला। मृतका तीन दिन से लापता थी। Death found at Menal Falls
less than 1 minute read
Google source verification
मेनाल के झरने पर मिली मौत

मेनाल के झरने पर मिली मौत

राजस्थान के प्रसिद्ध मेनाल जल प्रताप के नीचे कुंड में रविवार को एक वृद्धा का शव मिला। मृतका तीन दिन से लापता थी।

चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना क्षेत्र में झरने के नीचे कुंड में एक अज्ञात वृद्धा का शव होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक झाबर मल ,थाना प्रभारी थाना प्रभारी भगवान लाल मेघवाल जाप्ते मौके पर पहुंचे। महिले के शव को बाहर निकाल उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए।

महिला के शव को बेगूं चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवा कर आसपास के गांवों में सूचना की। इसी बीच मृतक महिला की पहचान उथेन कला निवासी श्यामलाल ने अपनी लापता मां गबूरी बाई (65 ) पत्नी बख्तावर बलाई के रूप में की।

उसने पुलिस को बताया कि मृतका मानसिक रूप अस्वस्थ थी। वह शुक्रवार को बिना बताए घर से कही चली गई थी। परिजनों ने उसकी आसपास के गांवों में तलाश की। सम्भावना है कि झरने के ऊपर से गिर जाने से महिला की मृत्यु हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौपा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग