हंगामा बढ़ता देखकर उपखण्ड अधिकारी रामावतार बरनाला, तहसीलदार सुन्दरलाल बम्बोड़ा, थानाधिकारी रावत तथा स्वरूपगंज सरपंच पप्पूलाल रेबारी वहां पहुंचे। परिजनों ने मुआवजा नहीं दिए जाने तक शव उठाने से इनकार कर दिया। इस दौरान फैक्ट्री के वाइस प्रसीडेंट एचपी माथुर से वार्ता की गई। करीब चार घण्टे वार्ता के बाद मुआवजे पर सहमति बनने के बाद परिजन शव ले गए।