जानकारी के अनुसार पिवणिया तालाब के निकट खाई के आसपास बने मकान में रहने वाले लोगों को सडांध आने पर वह खाई के निकट गए। वहां महिला का शव देखा। बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार यादव, शाहपुरा थानाधिकारी देरावसिंह भाटी व उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मिश्रा वहां पहुंचे। नगर पालिका से सफाई कर्मचारियों को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को कड़ी मशक्कत के बाद बीस फीट गहरी खाई से बाहर निकाला।