बरूंदनी चौकी के नरेश कुमार सुखवाल के अनुसार, कक्षा छह में पढऩे वाली बालिका गुरुवार रात को घर के बाहर खेल रही थी। तभी बीगोद क्षेत्र के जीवा खेड़ा निवासी उदयलाल उर्फ भीमा भील उसे बहला-फुसलाकर ले गया। उसे सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। इस बीच रातभर परिजन बच्ची को तलाशते रहे। किसी ने उनको अंतिम बार उदयलाल के साथ देखने की बात कही।