31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वस्त्रनगरी में गुरु के चरणों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वंदन कर ​लिया आशीर्वाद

  https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Bhilwara, Bhilwara news, Guru Purnima festival in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

गुरू व शिष्य का पर्व गुरु पूर्णिमा पर्व पर भक्तों का सैलाब शहर व जिले के मंदिरों तथा स्थानकों में उमड़ पड़ा। भक्तों ने अपने गुरुओं के चरण छूकर आशीर्वाद लिया तथा गुरु वन्दन किया। विद्यालयों में भी छात्रों ने गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया। मंदिरों में प्रसाद का भी वितरण किया गया।

Bhilwara, Bhilwara news, Guru Purnima festival in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

बालाजी मंदिर के मंंहत आशुतोष शर्मा ने स्वामी विद्यानंद सरस्वती एवं मंदिर के पुजारी दिवंगत गोविन्द शर्मा के चित्र पर पूजा अर्चना की। इस दौरान दामोदर अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल, सुनील मानसिंहका, नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाल खण्डेलवाल ने भी गुरू पूजा की।

Bhilwara, Bhilwara news, Guru Purnima festival in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

खडेश्वरी महाराज के दाता पायरा स्थित हनुमान गढ़ी आश्रम में सुबह से ही अखण्ड रामायण का पूजन किया गया। यहां भक्तों ने गुरू खडेश्वरी महाराज की पूजा कर वंदन किया।

Bhilwara, Bhilwara news, Guru Purnima festival in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

हर‍िशेवा धाम में बाहर से आए साधु संतों को आने वाले भक्तों ने प्रसाद वितरित किया। भक्त अपने गुरुओं को नारियल, शॉल भेंट कर माला इत्यादि पहनाई और आशीर्वाद लिया।

Bhilwara, Bhilwara news, Guru Purnima festival in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

गांधी नगर स्थित निम्बार्क आश्रम में मंहत मोहन शरण शास्त्री ने दिवगंत बनवारी शरण शास्त्री की प्रतिमा की चरण पादुका पर पुष्पांजलि अर्पित की। हरिशेवा धाम में मंहत हंसाराम ने सुबह 6.30 बजे गुरू की समाधि स्थल पर पूजन, गुरू पुजा, गद्दी की पूजा की। धाम में स्थित संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने गुरु से आशीर्वाद लिया।

Bhilwara, Bhilwara news, Guru Purnima festival in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

दादाबाड़ी स्थित पंचमुखी धाम में महंत लक्ष्मण दास ने राजाराम दास की समाधि स्थल पर पूजा अर्चना की। इस दौरान वहां भक्तों की भीड़ रही। मुख्य डाकघर के समीप संकट मोचन हनुमान मंदिर के मंहत बाबूगिरी ने सुबह 7 बजे व्यासपीठ की पूजा के बाद सभी भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान मंदिर में भक्तों का मेला लगा रहा।