समौड़ी चौराहा ने शुक्रवार को फिर एक राहगीर की जान सड़क हादसे में हो गई। भीलवाड़ा बाइपास मार्ग पर स्थित समोड़ी चौराहा जो कि खूंटिया चौराहा के नाम से जाना जाता है यहां शुक्रवार को फिर एक सड़क हादसा हो गया। यहां सुबह पुर निवासी देवी लाल विश्नोई (52) साइकिल से समेलिया में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया, दुर्घटना में उसकी कुचलने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।