कस्बे में शुक्रवार सुबह दो मासूम बेटों की मां पंखे पर फंदे पर लटकी मिली। इस घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक राम सिंह, एसडीएम दिनेश धाकड़, आसीन्द थाना प्रभारी राजकुमार नायक, चौकी प्रभारी नारायण सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। वहीं मृतका के परिजनों ने पति व सास पर हत्या का आरोप लगाया।