6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांच में बड़ा खुलासा: 20 हजार गरीब परिवारों की चौखट से दूर सस्ता गेहूं

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Cheap wheat from the door of 20 thousand poor families in bhilwara

Cheap wheat from the door of 20 thousand poor families in bhilwara

भीलवाड़ा।

सरकार हर महीने गरीब परिवारों को प्रति व्यक्ति पांच किलो गेहूं दे रही है। यह गेहूं सरकार भेज रही है लेकिन जिले के 20 हजार परिवारों तक नहीं पहुंच रहा है। यह परिवार खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र है। इन परिवारोंं को दो रुपए प्रतिकिलो में यह गेहूं दिया जा रहा है। जिला कलक्टर शुचि त्यागी के निर्देश पर हुई विशेष जांच में सामने आया कि जिले के 20 हजार परिवारों ने एक साल से राशन का गेहूं नहीं लिया है।

इन आंकड़ों को कलक्टर ने गंभीरता से लिया। जिले में तीन लाख 89 हजार 166 राशनकार्ड खाद्य सुरक्षा योजना में पंजीकृत है। इन कार्डों के 15 लाख 51,395 सदस्यों को यह गेहूं मिल रहा है। इस रिपोर्ट में सामने आया कि 20 हजार परिवार गेहूं लेने नहीं आ रहे हैं तो इसके क्या कारण है। अब उपखंड अधिकारियों के माध्यम से इसकी घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।

यहां इतने परिवारों ने नहीं लिया
आसींद में 184, कोटड़ी में 1943, जहाजपुर 1904, बनेड़ा 1400, बिजौलियां 1033, मांडल 3049, मांडलगढ़ 1955, रायपुर 437, शाहपुरा 2574, सुवाणा 1232, सहाड़ा 825, हुरड़ा 1438, आसींद 240, गंगापुर 07, गुलाबपुरा 209, जहाजपुर 151, भीलवाड़ा 539, मांडलगढ़ शहर 39 और शाहपुरा शहर में 62 परिवारों ने पिछले एक साल से खाद्य सुरक्षा का गेहूं नहीं लिया है।

जांच में यह कारण
जिला रसद अधिकारी राजेंद्रसिंह कविया के अनुसार, जिले में 20 हजार परिवारों ने एक साल से खाद्य सुरक्षा का गेहूं नहीं लिया है। फौरी जांच में सामने आया कि कई लोगों का अंगूठा नहीं लग रहा। कुछ की मृत्यु हो गई तो कुछ परिवार यहां से चले गए। विस्तृत जांच कर रहे हैं।
देखिए, इतना गेहूं बचा
माह गेहूं आया वितरित
अप्रेल 8045 6757
मई 8081 7501
जून 6933 6896
जुलाई 8085 6442
( मात्रा मेट्रिक टन में)


20 हजार परिवारों ने एक साल से खाद्य सुरक्षा का गेहूं नहीं लिया, जो गंभीर बात है। सभी एसडीएम के जरिए घर-घर भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए। किसी का अंगूठा नहीं लगेगा तो आंख स्कैन कर राशन देना है। पात्रों को पूरा गेहूं मिले, इसके प्रयास कर रहे हैं।
शुचि त्यागी, जिला कलक्टर