भीलवाड़ा लॉटरी में महंगे उपहार दिलाने का झांसा देकर ठगी करने के मामले बढ़ रहे हैं। जिले के बागोर क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक मार्केटिंग कंपनी खोलकर क्षेत्र के लोगों से लाखों रुपए वसूल किए। इसमें प्रति माह पांच सौ रुपए की किस्त लेकर ९ हजार पांच सौ रुपए ले लिए। वहीं इनाम नहीं दिए। लॉटरी में ब्रांडेड कंपनी की जगह दूसरी कंपनियों के उपहार दे दिए। साथ ही कई लोगों के साथ ठगी कर दी। इस खेल में क्षेत्र के अड़सीपुरा, बागोर व आसपास के कुछ युवक शामिल है। इस ठगी के संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।