7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक की नृशंस हत्या का 12 घंटे में राजफाश, आपसी रंजिश के चलते छुट्टी पर आए फौजी ने की हत्या

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

3 min read
Google source verification
disclosed 12 hours of brutal murder of youth in bhilwara

disclosed 12 hours of brutal murder of youth in bhilwara

जहाजपुर।
जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र के जालमपुरा गांव में बीती रात घर में अकेले सोये युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। सुबह जब वारदात का पता चलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देख जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह भी मौके पर पहुंचे और समझाइश कर मामला शांत करवाया। इसके बाद जुटी पुलिस टीम ने 12 घंटे में कत्ल का राजफाश करते हुए आरोपित फौजी निर्मल मीणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कत्ल का कारण एक साल पहले हुई मारपीट का बदला बताया है।


जहाजपुर थाना प्रभारी पन्नालाल जांगिड़ के अनुसार जालमपुरा निवासी युवक संतोष मीणा शनिवार रात मकान में अकेला था। अज्ञात लोगों ने मकान में प्रवेश कर सोये संतोष के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे सिर पूरी तरह कुचल गया। मौके पर ही संतोष की मौत हो गई। चेहरा भी पहचानने लायक नहीं रहा। सुबह किसी ग्रामीण को वारदात का पता चला। इसके बाद यह खबर जंगल में आग की तरह गांव में फैल गई। देखते ही देखते लोग जमा हो गये और प्रदर्शन करने लगे। लोगों का आरोप है कि कुछ लोगों से उनकी दुश्मनी थी। इसी को लेकर 38 वर्षीय संतोष की हत्या कर दी गई। संतोष के पिता सीताराम परिवार सहित भीलवाड़ा में रहते हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग रखी है और शव को नहीं उठाने दिया। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 148डी सतूर वाया नागौर मार्ग पर जाम लगाया। ग्रामीणों ने हत्या की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग रखी। लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी आक्रोश देखने को मिला।

लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि अप्रैल माह में युवक को मार कर पोल पर लटकाया गया था , लेकिन पुलिस ने इस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस उपाधीक्षक रामेश्वर परिहार, थाना प्रभारी पन्नालाल जांगिड़ कई घण्टों तक ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास करते रहे, मगर ग्रामीण उच्च अधिकारियों को घटनास्थल पर आने पर उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर अड़े रहे। कई घण्टे चले गतिरोध के बाद जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह मौके पर पहुंचे और समझाईश का प्रयास किया। मौके पर पहुंची एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम ने साक्ष्य जुटाए। एसपी सिंह की समझाईश के बाद मृतक का मेडि़कल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस टीम जुटी और अथक प्रयास कर 12 घंटे में ही चालक के कत्ल का राजफाश करते हुए जालमपुरा के ही फौजी निर्मल पुत्र रामकुमार मीणा को गिरफ्तार कर लिया।


थाना प्रभारी जांगिड़ ने बताया कि निर्मल मीणा बारा राष्ट्रीय राइफल्स जम्मू कश्मीर बनीपाल में तैनात है। वह छुट्टी पर गांव आया हुआ था। जांगिड़ ने बताया कि एक साल पहले चालक संतोष व निर्मल के बीच झगड़ा हुआ था। तब संतोष ने मारपीट की थी। इस घटना के बाद से ही निर्मल, संतोष के प्रति रंजिश पाले था। बीती रात इस मारपीट का बदला लेने निर्मल, संतोष के घर पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपित से गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने से रोका
ग्रामीणों ने जिस कमरे में हत्या हुई, उस कमरे को ताला लगा दिया और पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने से रोक दिया। मौके पर विधायक धीरज गुर्जर, पूर्व विधायक प्रधान शिवजीराम मीणा, जहाजपुर, पंडेर, शकरगढ़, हनुमान नगर थाना प्रभारी मय जाप्ते के घटना स्थल पर पहुंचे और समझाइश की।


शरीर पर 16 घाव मिले
मेडिकल टीम ने बताया कि मृतक के श्‍ारीर पर कुल 16 गम्भीर घाव मिले है, जिनमें 9 घाव उसके सिर पर व अन्य 7 घाव उसके शरीर पर म‍ि‍ले। आरोपिताेंं ने बेरहमी से ये वार किए, जिससे संतोष की गर्दन आधे से ज्यादा कट गई। पुलिस ने इस मामले में 9 संदिग्धों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की है।