पालड़ी में निर्माण की जांच की मांग
भीलवाड़ा जिलेे के आसीन्द के पालड़ी पंचायत की सरपंच चंद्रशोभा खटीक, पति ईश्वरलाल खटीक, सचिव रणजीत नावरिया के समय निर्माण कार्य में अनियमितता व भ्रष्टाचार की जांच को लेकर ग्रामीणों ने कलक्टर को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों का आरोप है, इनके कार्यकाल में तालाब योजना, मोहल्लों में सीसी रोड, ब्लॉक्स, श्मशान घाट, चारदीवारी निर्माण कार्यों में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल कर भ्रष्टाचार किया गया।