10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तार चोरी करने पोल पर चढ़ाया, गिरने से युवक की मौत, हड़बड़ाहट में शव फेंक भागे

हत्या के आरोप में दो जनों को किया गिरफ्तार, एक अभी चल रहा फरार

2 min read
Google source verification
Bhilwara, bhilwara news, Dispose of the case of young mans body in bhilwara, latest news in bhilwara, Bhilwara latest hindi news, Latest hindi news in bhilwara

सदर थाना क्षेत्र के भड़ाणी खेड़ा गांव के निकट तीन दिन पूर्व सड़क किनारे झाडि़यों में मिले युवक के रक्तरंजित शव के मामले की गुत्थी बुधवार रात को पुलिस ने सुलझा ली। सदर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में दो जनों को गिरफ्तार कर लिया

भीलवाड़ा।

सदर थाना क्षेत्र के भड़ाणी खेड़ा गांव के निकट तीन दिन पूर्व सड़क किनारे झाडि़यों में मिले युवक के रक्तरंजित शव के मामले की गुत्थी बुधवार रात को पुलिस ने सुलझा ली। सदर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में दो जनों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक फरार चल रहा है। आरोपित मृतक को साथ लेकर रेलवे विद्युतीकरण के लिए डाले जा रहे तारों को चुराने गए थे। वहां पोल से गिरने से युवक की मौत हो गई। हड़बड़ाहट में शव को सड़क किनारे फेंक भाग गए।

READ: बस स्टैण्ड पर पुलिस को देख छिप रहे थे, पकड़ा तो मादक पदार्थ बरामद

पुलिस अधीक्षक प्रदीपमोहन शर्मा के अनुसार गत ६ नवम्बर को भड़ाणी खेड़ा गांव से कुछ दूरी पर महिलाएं बकरियां चरा रही थी। इस दौरान सड़क के निकट उन्होंने युवक का औंधे मुंह गिरा शव देखा। मृतक की पहचान भड़ाणी खेड़ा निवासी सांवरलाल कीर के रूप की गई। मृतक के सिर के पीछे चोट के गम्भीर निशान थे। परिजनों ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला सदर थाने दर्ज में दर्ज कराया था।

READ: काटबड़ा गांव के जंगलों में आग, 15 बीघा जंगल का चारा व पेड़ पौधे जले

मामले के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरूप मेवाड़ा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में पुलिस उपाधीक्षक परबतसिंह, थानाप्रभारी यशदीप भल्ला को शामिल किया गया। टीम ने अनुसंधान के बाद भड़ाणी खेड़ा निवासी राधाकिशन गुर्जर व प्रकाश कीर को गिरफ्तार किया। इस मामले में रामचन्द्र कीर फरार चल रहा है।

तार चोरी की बनाई योजना, अनियंत्रित होकर गिर गया नीचे

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि अजमेर से चित्तौडग़ढ़ के बीच चल रहे रेलवे विद्युतीकरण में लगाए जा रहे तारों को चुराने की आरोपितों ने सांवरा को साथ लेकर रविवार को तार चोरी की योजना बनाई थी। इसके चलते दो मोटरसाइकिलों पर चारों रात में रवाना हुए। चित्तौडग़ढ़ रोड पर सम्राट होटल के सामने लगे तार को चुराना था। इसके चलते सांवरा को तार काटने के लिए पोल पर चढ़ा गया जबकि आरोपित राधाकिशन, प्रकाश व रामचन्द्र नीचे खड़े रहे। इस दौरान अनियंत्रित होकर सांवरा पोल से नीचे गिर गया। इससे सिर में गम्भीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

हड़बड़ा गए, पकड़े जाने के डर से शव फेंका

सांवरा को मरा देखकर तीनों आरोपित घबरा गए। वह शव को बाइक पर लेकर गांव के निकट पहुंचे और सड़क किनारे खाई में पटक कर चले गए ताकी यह दुर्घटना प्रतीत हो सकें। पुलिस इस मामले में अभी गहनता से अनुसंधान कर रही है जबकि फरार चल रहे एक और आरोपित की तलाश की जा रही है।