
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को, भीलवाड़ा से संत व शहीद परिवार के सदस्य लेंगे हिस्सा
अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भीलवाड़ा से 9 संत व शहीद परिवार के सदस्य भी हिस्सा लेंगे। वही चित्तौड़ प्रांत के 27 जिला केन्द्रों पर अक्षत कलश पहुंचाने के लिए उनका वितरण किया गया। हरीशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में विश्व हिंदू परिषद की ओर से अयोध्या से आए अक्षत कलश का पूजन किया। इन कलशों का विहिप ने 27 जिलों से आए जिला मंत्री व प्रतिनिधियों को ढोल बजाकर वितरण किया। कलशों में रखे पीले चावल हर घर जाकर अयोध्या का निमंत्रण देंगे।
प्रांत मंत्री कौशल गौड़ ने बताया कि 22 जनवरी को सभी मंदिरों में भजन, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, सत्संग होगा। एलईडी लगाकर अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव दर्शन कराया जाएगा। शाम को घर में कम से कम पांच दीपक घरों व मंदिरों में रोशनी से सजाकर दीपावली जैसा आयोजन होगा। महंत हंसराम उदासीन ने बताया कि चितौड़ प्रांत से 2 हजार रामभक्त 26 जनवरी को अयोध्या दर्शन के लिए जाएंगे।
भीलवाड़ा से यह संत जाएंगे अयोध्या
विहिप के बालमुकुन्द शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में भीलवाड़ा जिले से नौ संत जाएंगे। इनमें रामस्नेही सम्प्रदाय के आचार्य रामदयाल महाराज, महंत हंसराम उदासीन, महंत मोहन शरण शास्त्री, शक्करगढ़ के जगदीशपुरी, आसींद पाटन से संत रामकृष्ण दास, शाहपुरा से रामस्वरुपदास, रपट के हनुमान मंदिर के महंत बलराम दास समेत दो अन्य संत शामिल है। प्रांत मंत्री कौशल गौड़ ने बताया कि समारोह में भीलवाड़ा में गोली कांड में शहीद हुए सुरेश जैन व रतनलाल सेन के परिवार के 2-2 सदस्य भी हिस्सा लेंगे।
पत्रक का विमोचन
अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम व पत्रक का विमोचन करने के दौरान विहिप ओम बूलिया, विनीत द्विवेदी, गणेश प्रजापत, राम प्रकाश बहेड़िया, सुशील बाटिया, भारत गैंगट, प्रितेश जैथलिया, चांद मल सोमानी, बनवारी लाल सोनी, रविन्द्र जाजू, महंत बलराम दास, महंत बनवारीशरण कठिया बाबा, संत दास, पुजारी मुरारी, संत मायाराम. संत गोविंदराम, चितौड़ प्रान्त अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा मौजूद थे।
Published on:
10 Dec 2023 10:01 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
