
District level committee will keep an eye on Corona in bhilwara
भीलवाड़ा
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार ने कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों के ट्रीटमेंट पर नजर रखने के लिए संभाग और जिला स्तर पर अधिकारियों-विशेषज्ञों की हाईपावर कमेटी बनाई है। संभाग की कमेटी में कलक्टर के साथ संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य व अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगे। जिले की टीम में विशेषज्ञों, कलक्टर प्रतिनिधि के साथ डिप्टी सीएमएचओ शामिल होंगे। ये कमेटियां ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के पालन से लेकर डेड बॉडी के रख-रखाव व अंतिम क्रियाओं तक की जानकारी लेगी। जहां भी कुछ गलत होगा उसे ठीक करवाएगी और रिपोर्ट सरकार को देगी। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अखिल अरोड़ा ने इसके आदेश जारी किए हैं। जिला कमेटी जिले के निजी कोविड हॉस्पिटलों का निरीक्षण करेगी। इसमें कलक्टर प्रतिनिधि के अलावा कमकम से दो सदस्यों को मौजूद रहना होगा।
जिला स्तर पर यह होगी कमेटी
कलक्टर या एडीएम के स्तर के नामित अधिकारी, जिला हॉस्पिटल के वरिष्ठ फिजिशियन या टीबी चेस्ट या शिशु रोग विशेषज्ञ, वरिष्ठ एनस्थेटिस्ट, मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल के वरिष्ठ माइक्रोबायलोजिस्ट और डिप्टी सीएमएचओ कमेटी में होंगे।
कमेटी की यह होगी जिम्मेदारी
ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल की पालना पर नजर रखना। पॉजीटिव व्यक्ति की मृत्यु पर शव को समान जनक तरीके से रखना शव की अंतिम क्रिया तक के लिए सुरक्षित इंतजाम करना। डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल्स में सीसी टीवी कैमरे की सुनिश्चितता करना। हैल्प डेस्क और स्ट्रेस मैनेजमेंट के पुख्ता बंदोबस्त देखना। निर्धारित दरों पर कोविड रोगियों की जांच-उपचार को सुनिश्चित करना। कमेटी पहले निरीक्षण के बाद सभी कोविड अस्पतालों का प्रत्येक 15 दिन में निरीक्षण करेगी। यदि किसी भी कोविड अस्पताल के खिलाफ शिकायत मिलती है तो कमेटी निरीक्षण कर कार्रवाई करेगी।
Published on:
27 Jul 2020 09:30 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
