31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali Data: 125 साल में 63 बार अक्टूबर में आई दीपावली, 21 बार रहा संडे

रविवार के दिन धन की देवी लक्ष्मी का पूजन अधिक बार हुआ। 125 साल में एक भी ऐसा संयोग नहीं बना, जब लगातार तीन साल एक ही महीने में दीपावली मनाया गया हो।

less than 1 minute read
Google source verification
famous goddess Lakshmi temple

Diwali 2024: धन की देवी लक्ष्मी का पर्व दीपावली हर साल अक्टूबर और नवंबर में मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को मनाया जा रहा है। दो दिन अमावस्या और प्रदोषकाल के कारण इस बार ऐसी स्थिति बनी है। पिछले 125 साल में दीपावली अक्टूबर में 63 और नवंबर में 62 बार मनाई है।

रविवार के दिन धन की देवी लक्ष्मी का पूजन अधिक बार हुआ। 125 साल में एक भी ऐसा संयोग नहीं बना, जब लगातार तीन साल एक ही महीने में दीपावली मनाया गया हो। 125 साल में शनिवार को 14 , रविवार को 21 बार, मंगलवार को 19, बुधवार को 20, शुक्रवार को 18, सोमवार को 17 व गुरुवार को 16 बार दीपावली मनाई। पंडित अशोक व्यास के अनुसार 125 साल में 9, 11 और 23 तारीख को सर्वाधिक छह-छह बार दीपावली मनाई। 2, 3, 6, 7, 12, 20, 25, 28, 30 तारीख को पांच बार, 4, 8, 13, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 29, 31 तारीखों को चार बार दिवाली आई। 1, 15, 18, 22, 27 तारीख को तीन बार, 5 तारीख को दो बार और 10 तारीख को एक बार दीपावली मनाई गई।

यह भी पढ़ें : Holiday: राजस्थान में इस साल का सबसे बड़ा अवकाश, लगातार 7 दिन तक रहेगी मंडी में छुट्टी

लगातार तीन साल तक एक बार भी नहीं


125 साल में दीपावली अक्टूबर या नवंबर में मनाई। पंडित व्यास के अनुसार दीपावली एक वर्ष अक्टूबर व अगले वर्ष नवंबर या लगातार दो वर्ष अक्टूबर या लगातार दो वर्ष नवंबर में मनाई गई। गत 125 साल में एक भी मौका ऐसा नहीं आया कि लगातार तीन साल एक ही महीने में दीपावली आई हो।

Story Loader