
नवरात्र के 4 दिन में विशेष संयोग, शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी
नवरात्र की शुरुआत के साथ ही शुभ मुहूर्त और विशेष योग बन रहे हैं, जिनमें खरीदारी शुभ मानी जाती है। इन दिनों शुभ योग-संयोग देखकर ज्वेलरी, प्रोपर्टी खरीदने से लेकर नए बिजनेस की शुरुआत की जा सकती है। ज्योतिषियों के अनुसार, 21 से 24 अक्टूबर और दशहरे के अबूझ मुहूर्त तक खरीदारी के विशेष योग बन रहे हैं।
खरीदारी-निवेश के लिए मुहूर्त
पंडित अशोक व्यास ने बताया कि 21 से 24 अक्टूबर तक सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, रवि योग, त्रिपुष्कर योग आदि बन रहे हैं। इन विशेष योग में हर तरह की खरीदारी, रियल एस्टेट में निवेश और नए कामों की शुरुआत शुभ होगा। दशहरा अबूझ मुहूर्त होता है। इस दिन भी खरीदारी की जा सकती है।
अच्छे कारोबार की उम्मीद
इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री का बाजार भी सज गया है। दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। खरीदारी का शुभ मुहूर्त होने से खरीदार भी दुकानों पर पहुंचने लगे हैं। त्योहार के मद्देनजर टीवी, फ्रिज, एलईडी आदि की कंपनियों ने भी नए-नए मॉडल लॉच किए हैं। ग्राहकों के लिए विशेष सुविधा व क्वालिटी का ध्यान रखा गया है। एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालक ने बताया कि ग्राहकों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। विशेष फीचर और मॉडल के टीवी, फ्रिज, एलईडी उपलब्ध है। कंपनियां ग्राहकों को कुछ ऑफर भी दे रही है। इस बार एलईडी पर डबल गारंटी की स्कीम आई है।
इस दिन ये शुभ योग और मुहूर्त
21 अक्टूबर: त्रिपुष्कर योग शाम को 7:54 से रात्रि 9:54 तक
22 अक्टूबर : सर्वार्थसिद्धि योग प्रात: 6:34 से शाम को 6:44 तक
23 अक्टूबर : सर्वार्थसिद्धि योग प्रात: 6:35 से शाम को 5:14 तक, अमृत सिद्धि योग शाम 5:45 से 24 अक्टूबर प्रात: 6:35 तक
24 अक्टूबर : प्रात: 9:30 से 10:54 तक आभूषण, वाहन, नवीन वस्त्र, प्रात: 10:54 से दोपहर 12:19 तक नवीन व्यापार, ज्ञानार्जन, नवीन लेखन, पुस्तक प्रकाशन, सरकारी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने हेतु सभी के लिए शुभ मुहूर्त, 12:19 से 1:43 तक सभी शुभ कार्य की सफलता के लिए
विजय मुहूर्त : अपराह्न 2:18 से 3:05 तक
Published on:
19 Oct 2023 08:57 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
