8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना सैम्पल लेने वाला डॉक्टर पॉजिटिव

आंकड़ा 228 तक पहुंचा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 22 Jun 2020, 10:10 PM IST

Doctor positive taking corona samples in bhilwara

Doctor positive taking corona samples in bhilwara

भीलवाड़ा।
यहां के महात्मा गांधी अस्पताल के डीआइसी सेंटर पर सैम्पल लेने वाला एक डॉक्टर सोमवार को कोरोना पॉजिटिव निकला। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 228 हो गई है। इससे पहले आइसोलेशन वार्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की देखरेख कर रहे एक डॉक्टर पहले ही कोरोना की चपेट में आ चुके है।
आरआरटी प्रभारी व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि आरके कॉलोनी निवासी व ईएनटी विशेषज्ञ लंबे समय से डीआइसी सेंटर पर सैम्पल लेने का काम कर रहे थे। डॉक्टर ने अपने घर जयपुर जाने के लिए छुट्टी मांगी तो जांच की गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चावला व डीआइसी सेंटर प्रभारी डॉ. सुरेश चौधरी मौके पर पहुंचे व डॉक्टर को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टर में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। साथ काम करने वाले अन्य कर्मचारियों को सैम्पल लेकर होम क्वारंटीन किया जाएगा। डॉ. जिस मकान में रहते है उसके मकान मालिक के चार सदस्यों को क्वारंटीन किया है।
दुल्हन पक्ष नेगेटिव
करेड़ा. कस्बे की लड़की की शादी भीलवाड़ा के भदादा मोहल्ला निवासी लड़के से १३ जून को महेश वाटिका में शादी हुई थी। दूल्हे समेत उसके पांच परिजन पॉजिटिव आए। इस पर दुल्हन के माता-पिता, भाई-बहन, पंडित सहित 9 लोगों के सैम्पल लिए गए। इनकी रिपोर्ट सोमवार को नेगेटिव आने से प्रशासन व कस्बावासियों ने राहत की सांस ली।