8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 माह बाद भी शुरू नहीं किया नाले का कार्य

परिषद ने दो ठेकेदारों को जारी किए नोटिस
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 30 Oct 2021, 9:02 AM IST

20 माह बाद भी शुरू नहीं किया नाले का कार्य

20 माह बाद भी शुरू नहीं किया नाले का कार्य

भीलवाड़ा।
नगर परिषद के अधिशाषी अभियन्ता अखेराम बडोदिया ने नाला निर्माण कार्य 20 माह बाद भी शुरू नहीं करने तथा क्षेत्र के लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए दो ठेकेदारों को अन्तिम नोटिस जारी किए हैं। नगर परिषद के अनुसार एफसीआई गोदाम से सगसजी स्थान तक नाला मरम्मत एवं बेड पक्का करने का लाखों रुपए का कार्य ठेकेदार महेन्द्र कुमार मीणा ने पिछले साल लिया था। इस कार्य को 20 फरवरी 2020 तक शुरू करना था। लेकिन अब तक यह कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों ने आयुक्त दुर्गा कुमारी व सभापति राकेश पाठक को शिकायत दर्ज कराई है। इसे लेकर अधिशाषी अभियन्ता अखेराम बडोदिया ने नोटिस जारी किया। मीणा को यह तीसरा नोटिस जारी किया गया है। इससे पहले 19 अक्टूबर 2020 व 25 जून 2021 को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
इसी प्रकार वाल्मीकि सर्कल के पास की पुलिया से पुलिस चौकी तक नाला मरम्मत व बेड पक्का करने का कार्य शक्तिसिंह राणावत को दिया गया था। शक्ति सिंह ने भी 20 माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया, जिस पर अन्तिम नोटिस जारी किया गया है। सिंह को इससे पहले 10 फरवरी 2020, 19 अक्टूबर 2020, 25 जून 2021 को नोटिस जारी किया था। अन्तिम नोटिस में ठेकेदार महेन्द्र मीणा व शक्तिसिह से कहा गया है कि संबंधित कनिष्ठ अभियन्ता से सम्पर्क कर 7 दिवस में कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित कर विभाग को अवगत करावें। अन्यथा अनुबंध की शर्तों के अनुसार एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।